भुवनेश्वर कुमार करेंगे आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग का 15 को शुभारंभ
Meerut News - आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग का उद्घाटन 15 मार्च को भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार करेंगे। उद्घाटन मैच शुभम स्मैशर्स और क्रिक गिरी चैंप्स के बीच खेला जाएगा। लीग का लाइव प्रसारण विभिन्न प्लेटफॉर्म पर होगा।

आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने जा रही आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग का शुभारंभ 15 मार्च को भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार करेंगे। स्विंग के बादशाह के रूप में प्रसिद्ध भुवनेश्वर कुमार लीग के एंबेसडर के रूप में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी करेंगे। उद्घाटन समारोह आईआईएमटी विश्वविद्यालय परिसर स्थित आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर शाम 5 बजे आयोजित होगा। आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. मयंक अग्रवाल ने बताया कि आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर करीब 1200 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। लीग के मैचों का स्काई स्पोर्ट्स सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा, जिससे दर्शक घर बैठे भी मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे।मेरठ
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर संजय रस्तोगी ने बताया कि बीसीसीआई के अनुराग राठौर, यूपीसीए ग्रेड-ए अंपायर सतीश पांडे, आयुष वत्स और देवेश शर्मा मैचों का संचालन करेंगे। वहीं यूपीसीए के प्रणब दास, पलक शर्मा और बीसीसीआई स्कोरर अनिरुद्ध प्रताप सिंह स्कोरिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। लीग सचिव सुरेंद्र चौहान ने बताया कि 15 मार्च को शाम 6 बजे उद्घाटन मैच शुभम स्मैशर्स और क्रिक गिरी चैंप्स के बीच खेला जाएगा। लीग के क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबले 30 और 31 मार्च को होंगे, जबकि फाइनल मैच 1 अप्रैल को खेला जाएगा।कोषाध्यक्ष राकेश गोयल ने बताया कि लीग के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर उदित गौड़ ने बताया कि 65 मीटर की बाउंड्री वाले मैदान पर पांच पिच तैयार की गई हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


