ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठभूख से तड़प रहा हूं सर, खाना पहुंचा दें

भूख से तड़प रहा हूं सर, खाना पहुंचा दें

देश में हुए लॉकडाउन के चलते मसीहा बनकर काम कर रही पुलिस में सबसे ज्यादा अहम रोल 112 डायल का भी है। लॉकडाउन से पहले जिले में डेढ़ सौ से दो सौ शिकायतें आने वाली काल्स ने अब पांच सौ का आंकड़ा पार कर...

भूख से तड़प रहा हूं सर, खाना पहुंचा दें
हिन्दुस्तान टीम,मेरठTue, 31 Mar 2020 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

देश में हुए लॉकडाउन के चलते मसीहा बनकर काम कर रही पुलिस में सबसे ज्यादा अहम रोल 112 डायल का भी है। लॉकडाउन से पहले जिले में डेढ़ सौ से दो सौ शिकायतें आने वाली काल्स ने अब पांच सौ का आंकड़ा पार कर लिया है। सारी शिकायतें खाने को लेकर आ रही है जिन्हें पुलिस खाना भी उपलब्ध करवा रही है।

22 मार्च को पीएम के आदेश पर देश में जनता कर्फ्यू लगाया गया था। इसके बाद 24 मार्च से देश में लॉकडाउन चल रहा है। इसमें सैकड़ों लोग खाना नहीं मिलने की समस्या से परेशान हैं। वे 112 डायल करके पुलिस से खाने की मदद मांग रहे हैं। डायल 112 प्रभारी मिथुन दीक्षित का कहना है कि फोन आते ही सबसे पहले पीआरवी टीम उनके घर पर भोजन लेकर पहुंच रही है। उनकी मदद कर रही है। पीआरवी के जवान उन्हें अपने पास से आर्थिक मदद भी कर रहे हैं।

24 मार्च से बढ़ा कॉल्स का आंकड़ा

लॉकडाउन के चलते 112 डायल पर कॉल्स आने का सिलसिला एकदम बढ़ गया है। पहले उनके पास रोज की डेढ़ सौ से दौ सौ काल्स आती थी। अब उनके पास पांच सौ से ज्यादा आ रही हैं। सभी लोग खाने की मदद मांग रहे हैं।

सिपाहियों की बढ़ाई संख्या

लॉकडाउन के चलते 112 डायल की मांग ज्यादा होने से पीआरवी जवानों की संख्या में इजाफा भी कर दिया गया है। अब यहां 322 जवान हो गए हैं।

तीन शिफ्टों में की गई डयूटी

24 मार्च से लॉकडाउन के चलते दो शिफ्टों में ड्यूटी को तीन में कर दिया गया है। मतलब हर जवान को एक दिन में सिर्फ आठ घंटे की डयूटी करनी है। पहले उन्हें 12 घंटे की ड्यूटी करनी होती थी। डायल प्रभारी मिथुन दीक्षित ने बताया कि काम के लोड को देखते हुए उन्हें राहत देने का प्रयास किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें