पत्नी पर चाकू से हमला, पति गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर में पति ने घरेलू खर्च के लिए रुपये मांगने पर पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। टीना ने आरोप लगाया कि पति धर्मेंद्र शराब के नशे में था और विवाद के बाद उसने गाली-गलौज के बाद चाकू से वार किया।

पत्नी पर चाकू से हमला, पति गिरफ्तार

परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर सेक्टर-4बी में सोमवार को घरेलू खर्च के लिए रुपये मांगने पर शराब के नशे में पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार शताब्दी नगर सेक्टर-4बी निवासी टीना बताया कि उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व खेड़ा परसोली, जिला हाथरस निवासी धर्मेंद्र सिंह के साथ हुई थी। धर्मेंद्र गगोल रोड पर स्थित फैक्ट्री में काम करता है। आरोप है कि वह शराब पीने का आदी है। शनिवार देर रात टीना ने घर खर्च के लिए रुपये मांगे तो विवाद हो गया।

तक किसी तरह मामला शांत हो गया। आरोप है कि सोमवार को फिर से रुपये मांगने पर धर्मेंद्र ने गाली-गलौज और मारपीट की। फिर चाकू से पत्नी के गले पर वार कर दिया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने टीना को प्रेम हॉस्पिटल में भर्ती कराया। परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि आरोपी को गंगोल रोड स्थित शोफिया स्कूल के पास इंडस्ट्रियल एरिया से गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।