बच्चे नहीं होने पर पत्नी को दिया तीन तलाक

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

बच्चे नहीं होने पर पत्नी को दिया तीन तलाक सौतेली बेटी संग घर से निकाला,

बच्चे नहीं होने पर पत्नी को दिया तीन तलाक

बच्चे न होने पर एक युवक ने पत्नी को तीन तलाक देकर सौतेली बेटी संग घर से निकाल दिया। इसके बाद आरोपी ने पत्नी के घर पहुंचकर उसके साथ मरपीट कर दी। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सिविल लाइन के मुहल्ला सराय मुफ्तियान निवासी साजिदा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2024 में उसका निकाह जिला शामली के कस्बा कैराना निवासी शहजाद से हुआ था। शहजाद के पहली पत्नी से एक बेटी है। आरोप है कि बच्चे होने पर पति ने उससे दहेज में पांच लाख रुपये लाने की मांग की। उसने इन्कार किया तो आठ अप्रैल को पति ने मारपीट कर तीन तलाक देकर सौतेली बेटी के साथ उसे घर से निकाल दिया।

वह अपने मायके में रहने लगी। बुधवार को शहजाद अपनी भाभी नसरीन, भाई जाकिर, साबिर व मां आबिदा के साथ उसके मायके में आया और पांच लाख रुपये की मांग की। उसने फिर से मना किया तो उक्त सभी ने एक राय होकर मारपीट कर दी। उधर , थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।