लॉकडाउन के कारण पंजाब के अम्बाला में फंसे कानपुर के मजदूर घर वापसी का कोई साधन न मिलने पर पैदल ही चल पड़े हैं। भूखे प्यासे वह अम्बाला से चलकर रविवार सुबह सरधना क्षेत्र में पहुंचे। बात करने पर उन्होंने बताया कि वह कानपुर तक पैदल ही जाएंगे। उन्होंने बताया कि जहां वह काम करते थे वह फैक्ट्री बंद हो चुकी है। ऐसे में उनके सामने रहने व खाने का संकट खड़ा हो गया था। यहां भूखे प्यासे मरने से तो अच्छा है कि अपने घर पर जाकर मर जाएंगे। सातों मजदूर चार दिन पूर्व अम्बाला से चले थे, जोकि रविवार को सरधना पहुंचे। उन्होंने बताया कि रास्ते में न तो उन्हें कहीं खाना मिला और न ही किसी ने उन्हें लिफ्ट दी। पानी के सहारे ही वह अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।
अगली स्टोरी