ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठजमीन के विवाद में बहू पर जानलेवा हमला, सुई घोपी, चेहरा काटा

जमीन के विवाद में बहू पर जानलेवा हमला, सुई घोपी, चेहरा काटा

सरूरपुर के करनावाल गांव में जमीन के विवाद में ससुराल वालों ने बहू को इस कदर यातनाएं दीं कि इसे सुनकर ही सिरहन पैदा हो जाए। ब्लेड से उसका चेहरा काट दिया और दोनों हाथों में सुईं घोंप दी। पीड़िता...

जमीन के विवाद में बहू पर जानलेवा हमला, सुई घोपी, चेहरा काटा
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSat, 12 Jan 2019 01:11 AM
ऐप पर पढ़ें

सरूरपुर के करनावाल गांव में जमीन के विवाद में ससुराल वालों ने बहू को इस कदर यातनाएं दीं कि इसे सुनकर ही सिरहन पैदा हो जाए। ब्लेड से उसका चेहरा काट दिया और दोनों हाथों में सुईं घोंप दी। पीड़िता सरूरुपुर थाने पहुंची लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह पुलिस आफिस पहुंची, जिसके बाद कमिश्नरी कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने की बात कहने लगी। सिविल लाइन थाने की पुलिस पहुंची और महिला को कचहरी में एक वकील के चैंबर पर शिकायत पत्र लिखवाने के लिए ले गए। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बड़ौत के पुसार गांव की रहने वाली रीना कुमारी की शादी करनावल निवासी युवक से हुई। रीना का आरोप है कि उसके ससुराल वालों से उसके पति का करीब डेढ़ साल से 18 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि ससुराल वालों ने चुपचाप 12 बीघा जमीन बेच दी है। छह बीघा जमीन बची है, जिसको लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। महिला का आरोप है कि शुक्रवार सुबह पति खेत पर गया था और बच्चे स्कूल गए थे। इसी दौरान ससुराल वाले आए और उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। चेहरे पर ब्लेड से वार किया और हाथ में सुई घोंप दी। परेशान पीड़िता ने मेरठ आकर गुहार लगाई और कमिश्नरी पर आत्मदाह का ऐलान कर दिया। इस पर यहां तैनात एक होमगार्ड ने सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को साथ ले गई। महिला की तहरीर लिखवाई।

सरूरपुर पुलिस पर लगाए आरोप

महिला ने बताया कि यदि उसकी हत्या हो गई तो इसकी पूरी जिम्मेदारी ससुरालियों की होगी। उसने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद सरूरपुर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। एक बार पहले देवर ने गोली चलाई थी, उस मामले में भी पुलिस ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें