मेरठ: देवदूत बने समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

-देर रात हरदोई से मेरठ आने के दौरान लोहियानगर के पास वाहन दुर्घटना में घायल

मेरठ: देवदूत बने समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण

-घायल को अस्पताल पहुंचाया, वीडियो वायरल

मेरठ, मुख्य संवाददाता

प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) और मेरठ के प्रभारी मंत्री असीम अरुण का एक मानवीय चेहरा सामने आया है, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है। देर रात हापुड़ रोड स्थित लोहियानगर के पास एक गंभीर सड़क दुर्घटना के दौरान, मंत्री असीम अरुण ने न केवल अपना काफिला रुकवाया, बल्कि खुद सड़क पर उतरकर घायल टेंपो चालक की मदद की। घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया।

दुर्घटना का माहौल

भाजपा नेता अजय दीवान के अनुसार शनिवार देर रात करीब पौने 12 बजे प्रभारी मंत्री असीम अरुण हरदोई से मेरठ लौट रहे थे। जब उनका काफिला हापुड़ रोड पर नगर निगम के डंपिंग यार्ड (बिजली बंबा बाईपास/लोहियानगर) के पास से गुजर रहा था, तो उन्होंने देखा कि एक टेंपो सड़क पर पलटा हुआ है और चालक उसमें फंसा हुआ है। हादसे के समय मौके पर मौजूद कई लोग तमाशबीन बने हुए थे, लेकिन मंत्री असीम अरुण ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फौरन अपना काफिला रुकवाया। इसके बाद ​मंत्री खुद अपनी गाड़ी से बाहर निकले। ​उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों और स्टाफ के साथ मिलकर पलटे हुए टेंपो को सीधा करने में मदद की। ​घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और उसका हाल-चाल जाना। ​खुद निगरानी करते हुए उन्होंने टेंपो को स्टार्ट करवाया और घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक मंत्री प्रोटोकॉल और वीआईपी कल्चर को पीछे छोड़ एक आम नागरिक की तरह सड़क पर मदद के लिए जुटे हैं। लोग इस वीडियो को देखकर असीम अरुण की दरियादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं और प्रशंसा कर रहे हैं। ​मंत्री असीम अरुण के इस मानवीय कार्य ने न केवल घायल चालक की जान बचाई, बल्कि समाज के सामने संवेदनशीलता की एक मिसाल भी पेश की है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

असीम अरुण ने घायल चालक की मदद कैसे की?
असीम अरुण ने अपने काफिले को रुकवाया, सड़क पर उतरकर घायल टेंपो चालक को मदद की और उसे अस्पताल पहुंचाया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।