
मेरठ में नौकरानी ने मालिक के घर से चुराए 50 लाख के जेवर, पुलिस जांच में खुलासा
संक्षेप: Meerut News - पल्लवपुरम के शीलकुंज कॉलोनी में एक घर की नौकरानी ने मालिक के घर से 50 लाख के जेवरात की चोरी की। मेड ने लालच में आकर चोरी की और जेवरात झाड़ियों झाड़ियों में छिपा दिया। प्लॉट से 5 सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, सोने की चूड़ियां और कड़े, सोने की अंगूठियां, डायमंड अंगूठी, समेत लाखों के जेवरात बरामद किए गए।
पल्लवपुरम स्थित शीलकुंज कॉलोनी के एक मकान में हुई 50 लाख की चोरी को घर की नौकरानी ने अंजाम दिया था। लालच के चलते वर्षों के विश्वास का नौकरानी ने कत्ल कर दिया। नौकरानी सुबह 8 बजे से शाम 4.30 बजे तक घर में ही रहती थी। उसके सामने कई बार जेवरात इस्तेमाल के लिए निकाले जाते थे, इसलिए उसे इसकी जानकारी थी। पुलिस ने नौकरानी को गिरफ्तार कर तमाम जेवरात बरामद कर लिए हैं। शीलकुंज निवासी मनप्रीत पत्नी ईशू वर्मा शनिवार सुबह बच्चे को स्कूल छोड़ने गई थी। ईशू उस समय जिम गए हुए थे। इसी दौरान उनके मकान में चोरी की घटना हुई।
सुबह करीब आठ बजे घर में काम करने वाली मेड बोबी पत्नी जगवीर निवासी महल गांव पहुंची तो सामान बिखरा मिला। इसके बाद सूचना मनप्रीत को दी। 50 लाख के जेवरात चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। वीडियो फुटेज से खुलासा हुआ कि घटना के समय कोई संदिग्ध मकान तक नहीं आया। बोबी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने घटना करना कबूल किया। पता चला कि घर में मनप्रीत जेवरात को ताले में नहीं रखती थी। ऐसे में बोबी को लालच आ गया। उसने सारे जेवरात को चोरी किया और मकान के पास खाली प्लॉट में झाड़ियों में छिपा दिया।
बोबी को गिरफ्तार करते हुए उसी प्लॉट से 5 सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, सोने की चूड़ियां और कड़े, सोने की अंगूठियां, डायमंड अंगूठी, कानों के सोने की बाली और झुमकी-टॉप्स, डायमंड के पैंडेंट समेत लाखों के जेवरात बरामद किए गए। पुलिस की छानबीन में बोबी के पति की भूमिका सामने नहीं आई। पुलिस ने शीलकुंज में हुई चोरी का खुलासा करते हुए नौकरानी को गिरफ्तार किया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




