मेरठ: गोपाल विहार में ओवरलोड वाहन ने 22 माह के मासूम को कुचला, वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहा मासूम

May 07, 2026 10:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में गोपाल विहार में एक अनियंत्रित ओवरलोड लोडर ने 22 महीने के बच्चे को कुचल दिया। घटना में बच्चे के दो टायरों के नीचे आने से उसकी हालत गंभीर हो गई। बच्चा गाजियाबाद के मैक्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मेरठ: गोपाल विहार में ओवरलोड वाहन ने 22 माह के मासूम को कुचला, वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहा मासूम

मेरठ टीपीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपाल विहार में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है। यहां एक अनियंत्रित ओवरलोड लोडर (छोटा हाथी) ने 22 महीने के मासूम बच्चे को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वाहन के दो टायर बच्चे के ऊपर से गुजर गए। वर्तमान में बच्चा गाजियाबाद के मैक्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर है और उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।​जानकारी के अनुसार, गंगानगर निवासी प्रतिमा सिंह अपने 22 माह के बेटे समर्थ के साथ गोपाल विहार स्थित अपने मायके आई हुई थीं। सोमवार सुबह करीब 11:50 बजे प्रतिमा के भाई अभिषेक और उनके पिता देवेंद्र सिंह स्कूटी से बाजार से लौटे थे।

जैसे ही उन्होंने घर के बाहर स्कूटी खड़ी की, मासूम समर्थ घर के बाहर सड़क पर खड़ा था। ​इसी दौरान एक तेज रफ्तार ओवरलोड लोडर आया और उसने बच्चे को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बच्चा सड़क पर गिर गया, जिसके बाद चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसे बच्चे के ऊपर से निकाल दिया। ​पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। ​वाहन किसी ई-कॉमर्स कंपनी का डिलीवरी वाहन प्रतीत हो रहा है। ​पहला टायर चढ़ने के बाद बच्चा चीखा और तड़पा, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। ​निर्दयी चालक ने चीख सुनने के बावजूद दूसरा टायर भी बच्चे के ऊपर चढ़ा दिया और मौके से फरार हो गया। ​परिजन तुरंत घायल समर्थ को लेकर सुभारती अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गाजियाबाद के मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे की पसलियां टूट गई हैं और आंतरिक चोटें काफी गहरी हैं। इस मामले में बीएनएस की धारा 281 और 125 बी के तहत अज्ञात चालक के खिलाफ टीपीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश जारी है, उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।