दिन में पूजा अर्चना शाम को किया होलिका दहन

Mar 03, 2026 02:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

Meerut News - मवाना में श्री मंदिर महामाई ट्रस्ट द्वारा धूमधाम से होलिका महोत्सव मनाया गया। पहली बार होलिका और भक्त प्रह्लाद की प्रतिमा स्थापित की गई। यज्ञ का आयोजन मंदिर अध्यक्ष हरिओम रस्तोगी एवं उपाध्यक्ष श्यामलाल गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। शाम को होलिका का दहन किया गया।

दिन में पूजा अर्चना शाम को किया होलिका दहन

मवाना। नगर में श्री मंदिर महामाई ट्रस्ट द्वारा धूमधाम और धार्मिक विधि-विधान के साथ होलिका महोत्सव मनाया गया। पहली बार होलिका और भक्त प्रह्लाद की प्रतिमा स्थापित कर विशेष पूजन वेदी तैयार की गई, जिसे श्रद्धालुओं ने सराहा। संस्था प्रबंधक सौरभ शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ से हुई। इसके यजमान मंदिर अध्यक्ष हरिओम रस्तोगी एवं उपाध्यक्ष श्यामलाल गुप्ता रहे। पंडित जी ने मंत्रोच्चार के साथ पूर्ण विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराया। वहीं देर शाम होलिका का दहन किया गया। मंदिर के महंत प्रवेश शास्त्री, कमेटी अध्यक्ष हरिओम रस्तोगी, उपाध्यक्ष श्यामलाल गुप्ता, प्रबंधक सौरभ शर्मा, ग्राम प्रधान गणेशपुर आशु त्यागी, प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष महेश आर्य, जयप्रकाश गुप्ता, चौधरी रतन सिंह, मुरारी लाल अग्रवाल, योगेंद्र जाटव, मनीष शर्मा, पप्पू जाटव, अर्जुन जाटव, राजेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल आदि रहे।

वहीं, मवाना के फलावदा रोड स्थित श्री सरस्वती शिव मंदिर में भी शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। पंडित मोहन जोशी, डॉ. मनोज कुमार, उदयभान गुप्ता, रोहताश चौधरी आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।