ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठसांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ नोर्थजोन सीबीएसई हॉकी प्रतियोगिता का आगाज

सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ नोर्थजोन सीबीएसई हॉकी प्रतियोगिता का आगाज

शहर में के मैदानों पर सीबीएसई नोर्थ जोन हॉकी प्रतियोगिता का आगाज विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस इवेंट में नोर्थ जोन की करीब 48 गर्ल्स ब्वॉयज टीमों के बीच मैच खेले गए। पहले दिन टीमों ने...

सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ नोर्थजोन सीबीएसई हॉकी प्रतियोगिता का आगाज
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSat, 13 Oct 2018 02:02 AM
ऐप पर पढ़ें

शहर के मैदानों पर सीबीएसई नोर्थ जोन हॉकी प्रतियोगिता का आगाज शुक्रवार को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग हुआ। इस इवेंट में नोर्थ जोन की करीब 48 गर्ल्स-ब्वॉयज टीमों के बीच मैच होंगे। पहले दिन टीमों ने मैच जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। मैदान में हॉकी का जादू दिखाई दिया। बालिकाओं में भी अलग तरह का उत्साह देखने को मिला।

डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल की ओर से हॉकी चैम्पियनशिप का आयोजन हुआ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में बच्चों ने सामूहिक स्वर में प्रार्थना स्तुति मंत्रोच्चारण, सिमरन तू कर ले ओम का जीवन गीत प्रस्तुत किया। वहीं बच्चों ने नृत्य कर दर्शकों की तालियां बटोरी। शहर के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम, बीएवी इंटर कॉलेज और करन पब्लिक स्कूल के मैदान पर टीमों ने ताकत दिखाई। अपने-अपने मैच जीतने के लिए खिलाड़ियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। शानदार प्रदर्शन के साथ जीत हासिल की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी सिटी रणविजय सिंह, गेस्ट ऑफ ऑनर पूर्व भारतीय हॉकी टीम कैप्टन एमपी सिंह, प्राचार्य डॉ. अल्पना शर्मा, आब्जर्वर प्रियंका पांडेय आदि रहे।

अंडर-17 ब्वॉयज विजेता टीम

जेकेजी स्कूल गाजियाबाद ने 5-0 से जनरल राज स्कूल नई दिल्ली को हराया। दूसरे मैच में डीपीएस गोविंदपुरम गाजियाबाद ने 3-1 से गुरुनानक मिलाक रामपुर को हराया।

अंडर-17 गर्ल्स विजेता

बाल भारती स्कूल गाजियाबाद ने 2-0 से सेंट मेरीज स्कूल रामपुर को हराया। डीएवी मेरठ ने 2-0 से स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल दादरी को हराया। वहीं सचदेवा स्कूल दिल्ली ने 3-1 से कैंब्रिज इंदिरापुरम गाजियाबाद को शिकस्त दी।

अंडर-19 गर्ल्स विनर टीम

सेंट मेरी रामपुर 3-2 ने दीवान पब्लिक स्कूल को हराया।

अंडर-19 ब्वॉयज विजेता टीम

कान्वेंट गगन भारती न्यू दिल्ली ने एसएस मोटा दिल्ली ने जीता। वहीं, गुरुकुल द स्कूल गाजियाबाद ने 5-1 से डीडीपीएस संजय नगर गाजियाबाद को जीता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें