कांवड़ मार्ग पर बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचला, हालत गंभीर

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - गुरुवार दोपहर अटेरना पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार कामिल को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी वाहन चालक फरार हो गया। कामिल मुरादनगर जा रहा था जब यह हादसा हुआ। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है।

कांवड़ मार्ग पर बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचला, हालत गंभीर

कांवड़ मार्ग पर अटेरना पुल के निकट गुरुवार दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर दिया। घायल अवस्था में राहगीरों ने बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया। भैंसी निवासी कामिल बाइक पर सवार होकर किसी काम से मुरादनगर जा रहा था। जैसे ही वह अटेरना पुल के निकट पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मारकर रौंद दिया। टक्कर लगते ही कामिल सड़क पर गिरकर घायल हो गया। पीछे से आ रहे राहगीरों ने उसे तुरंत उठाया और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्होंने पुलिस को भी घटना की सूचना दी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।