ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठभारत की राजनीति का हुआ हिंदूकरण : तोगड़िया

भारत की राजनीति का हुआ हिंदूकरण : तोगड़िया

भारतीय राजनीति राम मंदिर आंदोलन से भगवा हो गई। मौजूदा समय में भारत की राजनीति का हिंदूकरण हो गया है। जहां पहले राजनेता खुद को हिंदू कहने पर मना किया...

भारत की राजनीति का हुआ हिंदूकरण : तोगड़िया
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मेरठSun, 22 Jan 2023 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय राजनीति राम मंदिर आंदोलन से भगवा हो गई। मौजूदा समय में भारत की राजनीति का हिंदूकरण हो गया है। जहां पहले राजनेता खुद को हिंदू कहने पर मना किया करते थे तो वहीं अब खुद को हिंदू बताने के लिए जनेऊ धारण कर रहे हैं तो कोई मंच पर दुर्गा सप्तशती का पाठ कर रहा है। यह बातें गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने कहीं।

शनिवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन में आयोजित समारोह में उन्होंने शिरकत की। उन्होंने कहा कि कोई देश जिसमें 20 करोड़ मुसलमान हो वह भारत ही है। उन्होंने कहा कि जगे हुए हिंदू शेरों को काम दिया और अब परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व पटल पर अब भारत का नाम मजबूती के साथ उठ रहा है। प्रवीण तोगड़िया जैसे ही मंच पर आए वैसे ही जय श्री राम और वंदे मातरम का जयघोष होने लगा। उन्होंने कहा कि भारत की राजनीति का हिंदूकरण हुआ है। राहुल गांधी जनेऊ पहन कर खुद को बड़ा हिंदू साबित कर रहे हैं। ऐसे ही भाजपा जय श्रीराम के जरिए खुद को असली हिंदू बता रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंच पर दुर्गा सप्तशती का पाठ कर खुद को हिंदुओं की प्रणिता बता रही हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल नोटों पर लक्ष्मी गणेश की फोटो छापने की पैरवी कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने काफी संख्या में जुटे मेधावी छात्रों का सम्मान किया। जिला अध्यक्ष कौशल वर्मा समेत काफी संख्या में जुटे लोगों ने उनका अभिनंदन किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें