
शादी का झांसा देकर राजस्थान की महिला से दुष्कर्म
Meerut News - राजस्थान की एक महिला को शादी का झांसा देकर मेरठ के रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया। युवक ने खुद को लिसाड़ीगेट निवासी बताया था। महिला ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
राजस्थान की एक महिला को शादी का झांसा देकर मेरठ के रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया। युवक ने खुद को लिसाड़ीगेट निवासी बताया था। महिला ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। राजस्थान के अलवर निवासी एक महिला ने बताया कि ढाई साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान इकरार त्यागी से हुई। युवक ने बताया कि वह मेरठ का रहने वाला है और सऊदी अरब में नौकरी करता है।

दोनों की इंस्टाग्राम व वाट्सएप पर बात होने लगी। एक साल पहले आरोपी भारत आया। उसने महिला को मेरठ-हापुड़ रोड पर बुलाया। एक होटल में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। दिल्ली ले जाकर भी संबंध बनाए। महिला ने शादी को कहा तो इंकार कर दिया। आरोपी ने अपने भाइयों से भी संबंध बनाने की शर्त रखी। महिला ने थाना लिसाड़ीगेट पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने उसे नौचंदी थानाक्षेत्र का मामला बताकर वहां भेज दिया। नौचंदी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
उधर, एसएसपी ऑफिस में जनसुनवाई कर रहे सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


