पशुओं से भरे दो वाहन पकड़े, 36 भैंसे मृत मिलने पर हंगामा

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर पशुओं से लदे दो वाहन पकड़े। इनमें 70-75 भैंसें भरी थीं, जिनमें से 36 मृत मिलीं। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की पिटाई की और पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मृत भैंसों का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सा विभाग ने किया।

पशुओं से भरे दो वाहन पकड़े, 36 भैंसे मृत मिलने पर हंगामा

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार सुबह हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर पशुओं से लदे दो वाहन पकड़े। वाहनों में भूसे की तरह 70-75 भैंसों को भरा गया था, जिनमें से 36 मृत मिलीं। जिससे आक्रोशित हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने ही पशु तस्करी के आरोपियों की पिटाई कर दी। जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई और हाईवे पर करीब एक घंटे जाम लगा रहा। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रहे एक कैंटर को गांव डाबका के सामने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। गाड़ी खोलकर देखा तो ऊपर-नीचे बुरी तरह भैंसें भरी हुई थीं। कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया और कैंटर में सवार तीन लोगों को बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया। चालक को जमकर पीटा गया। कार्यकर्ताओं ने कैंटर पर पथराव भी किया।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना पर 112 की पुलिस पहुंची। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने ही भैंस ले जा रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। इसी दौरान कस्बा लावड़ निवासी इमरान को बाथरूम का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया और सड़क पर लाकर पीटा गया। 112 पर तैनात सिपाही अतुल यादव और ट्रैफिक पुलिस के होमगार्ड वीके करणवाल ने किसी तरह इमरान की जान बचाई।

Voice of UP

दूसरे कैंटर का मामला

तभी कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि दूसरा कैंटर कैलाशी अस्पताल के सामने सपना फ्लाईओवर पर पहुंचा है। कार्यकर्ता वहां पहुंचे और गाड़ी रोककर तोड़फोड़ शुरू कर दी। चालक और एक अन्य व्यक्ति की पिटाई शुरू की, लेकिन कैंटर का चालक भाग निकला। कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा शांत कराया। दोनों वाहनों को खिर्वा रोड स्थित गांव पावली खुर्द के जंगल में ले जाया गया। वहां 70 से 75 भैंसों को उतारा गया, जिनमें से 36 मृत मिलीं। पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दी गई। पशु चिकित्सकों ने पहुंच कर मृत भैंसों का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद जेसीबी से गड्ढा खोदकर सभी शवों को पास के तालाब के पास दफना दिया गया।

भैंसों का स्रोत

पुलिस ने बताया कि डाबका के सामने पकड़ी गई गाड़ी में भैंसे मुजफ्फरनगर पशु मंडी से लाई जा रही थीं और इन्हें हापुड़ रोड स्थित फैक्ट्री ले जाया जा रहा था। कार्यकर्ताओं ने दौराला सिवाया टोल से ही इस गाड़ी का पीछा किया था। दूसरी गाड़ी भी मुजफ्फरनगर मंडी से डासना की फैक्ट्री जा रही थी।

सामान्य प्रश्न

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने क्या किया?
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर पशुओं से लदे दो वाहन पकड़े और आरोपियों की पिटाई की।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।