माता-पिता बच्चों को संस्कार देने के लिए संघ से जोड़ें
Meerut News - मवाना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। मुख्य वक्ता गोपाल ने संघ की यात्रा पर प्रकाश डाला। शाश्वत आनंद सरस्वती ने हिंदुत्व पर चर्चा की और सभी को जात-पात भेदभाव भूलने की शपथ दिलाई।
मवाना। रुद्रा कॉलेज छोटा मवाना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रविवार को हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ अतिथियों ने भारत माता के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पवाचन कर किया गया। हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति ने अतिथियों को शॉल एवं भगवान श्रीराम का चित्र देकर सम्मानित किया। मुख्य वक्ता हिंदू जागरण मंच के संगठन मंत्री गोपाल ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा पर विस्तार से बताया। इसके उपरांत शाश्वत आनंद सरस्वती ने हिंदुत्व विषय पर प्रकाश डाला और अपनी संस्कृति के बारे में बताया। उन्होंने लोगों के दोनों हाथ ऊपर उठवाकर शपथ दिलाई कि हम जात-पात भेदभाव इन सबको भुलाते हुए हम हिंदू हैं, ऐसी दृष्टि से सबको साथ रहना है।
श्री 1008 महामंडलेश्वर सरितानंद गिरी ने भारत माता की जयकारों के साथ कहा कि इस देश व राष्ट्र के लिए हम किस काम आ सकते हैं ऐसा विचार करने के लिए सबको कहा। आज हम अपनी सनातन संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। उन्होंने माता बहनों से आग्रह किया कि अपनी सनातन संस्कृति को जीवित रखने के लिए अपने बच्चों को संस्कार देने के लिए संघ से जोड़ने का काम करें। विशिष्ट अतिथि ललित कला बोर्ड अकादमी संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉ. दिशा दिनेश ने शताब्दी वर्ष के पांच परिवर्तन पर अपना वक्तव्य दिया। वहीं, खिलाड़ियों का हिंदू सम्मेलन के मंच पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष मास्टर विक्रम त्यागी, राहुल सैनी, कालू चौधरी, नवीन प्रताप, कुलदीप, अंकुश शर्मा, अभिषेक त्यागी, सक्षम त्यागी आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




