ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठन्याय व्यवस्था में हिंदी का अधिक प्रयोग हो: न्यायमूर्ति शेखर यादव

न्याय व्यवस्था में हिंदी का अधिक प्रयोग हो: न्यायमूर्ति शेखर यादव

संविधान दिवस पर अधिवक्ता परिषद उप्र की मेरठ शाखा ने मेरठ बार एसोसिएशन के नानक चंद सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि...

न्याय व्यवस्था में हिंदी का अधिक प्रयोग हो: न्यायमूर्ति शेखर यादव
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSat, 27 Nov 2021 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ। संवाददाता

संविधान दिवस पर अधिवक्ता परिषद उप्र की मेरठ शाखा ने मेरठ बार एसोसिएशन के नानक चंद सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव रहे। उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि न्याय सरल, सस्ता व सुलभ होना चाहिए। न्यायालय में अधिवक्ताओं को अधिक से अधिक हिंदी भाषा का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने भारतीय संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डाला।

विशिष्ट अतिथि अपर जिला जज प्रथम फूलचंद पटेल ने कहा कि संविधान निर्माण में अधिवक्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। अधिवक्ताओं ने सभी देशों के संविधान को पढ़कर उनमें से विशेष विषय वस्तु को अपने संविधान में समायोजित किया। वहीं मेरठ कॉलेज के विधि संकाय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राजकुमार उपाध्याय ने कहा कि भारतीय संविधान दुनिया का विशालतम संविधान है जो सत्य को न्याय के रूप में संकलित करता है। इस दौरान, अधिवक्ता परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष नरोत्तम कुमार गर्ग ने न्याय केंद्र की स्थापना के विषय में जानकारी दी। संचालन महामंत्री पराग गर्ग ने किया। संदीप सिंह, राजकुमार सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री चरण सिंह त्यागी, ब्रह्मपाल सिंह, एमपी शर्मा, विवेक कोचर, प्रमोद त्यागी, झम्मन वर्मा, शुचि शर्मा, आरती बंसल, मनोज गुप्ता, अनिल तोमर, पदम सिंह मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें