गैराज पर टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार से लगी आग
Meerut News - दौराला के एटूजेड कालोनी में अमित चौधरी के गैराज पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे आग लग गई और अफरातफरी मच गई। गैराज मालिक ने बिजलीघर को सूचित कर सप्लाई बंद करवाई और मिस्त्री व मजदूरों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से हजारों रुपये का सामान जल गया।

दौराला निवासी अमित चौधरी का हाईवे पर एटूजेड कालोनी के पास कार गैराज है। शुक्रवार देरसायं वह गैराज पर बैठा था और मिस्त्री और मजदूर सामान एकत्र कर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गैराज पर गिरा। तार से निकली चिंगारी से गैराज में आग लग गई। आग लगने से गैराज पर अफरातफरी मच गई। गैराज मालिक ने बिजलीघर को जानकारी देते हुए सप्लाई बंद कराकर मिस्त्री और मजदूरों की मदद से आग पर काबू पाया। गमीनत रही कि आग ने विइकराल रूप नहीं लिया और न ही टूटे तार की चपेट में कोई आया नहीं तो एक बड़ा हादसा हो जाता।
आग लगने से हजारो रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


