High-Voltage Wire Falls on Homes in Shaukhin Garden During Rain Residents Blame Electric Department हाईटेशन तार टूटने से मकानों की छत पर रखे सामान में लगी आग, झुलसने से बचे लोग, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsHigh-Voltage Wire Falls on Homes in Shaukhin Garden During Rain Residents Blame Electric Department

हाईटेशन तार टूटने से मकानों की छत पर रखे सामान में लगी आग, झुलसने से बचे लोग

Meerut News - शनिवार सुबह लिसाड़ी गेट क्षेत्र के शौकीन गार्डन में बारिश के कारण 11 हजार केवी का तार टूटकर मकानों की छत पर गिर गया। इससे कई घरों में आग लग गई और स्थानीय निवासी करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बचे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSun, 29 Dec 2024 01:59 AM
share Share
Follow Us on
हाईटेशन तार टूटने से मकानों की छत पर रखे सामान में लगी आग, झुलसने से बचे लोग

लिसाड़ी गेट क्षेत्र के शौकीन गार्डन में शनिवार सुबह बारिश के चलते 11 हजार केवी का तार टूटकर मकानों की छत पर गिर गया। मकानों की छत पर रखे सामान में आग लग गई। करंट की चपेट में आने से कई घरों के लोग बाल बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। विद्युत विभाग टीम ने पहुंचकर तार जोड़ने का प्रयास किया। लोगों ने तार जोड़ने को लेकर विरोध कर दिया। शौकीन गार्डन में शनिवार सुबह बारिश के दौरान 11 हजार केवी का तार टूटकर भूरा, रियाज, आसिफ, हनीफ के मकानों की छत पर गिर गया। तार गिरने से छत पर रखा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। कॉलोनी निवासी जहरा खान ने बताया सुबह के वक्त 11 हजार केवी का तार टूटकर छत पर गिर गया। करंट की चपेट में नौ वर्षीय बेटा चपेट में आने से बच गया। पुलिस ने विद्युत विभाग अधिकारियों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे जेई ने लोगों को समझाने के बाद तार जुड़वा दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।