हाईवे पर चाय के खोखे में घुसी कार, एक की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार चाय के खोखे में घुस गई। हादसे में सचिन की मौत हो गई जबकि नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

हाईवे पर चाय के खोखे में घुसी कार, एक की मौत

हाईवे पर चाय के खोखे में तेज रफ्तार कार घुस गई। हादसे में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक कार छोड़कर फरार हो गया। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर गांव के डाबका के सामने मोदीपुरम गांव पल्हेडा के रहने वाले सचिन और नितिन ने चाय का खोखा लगाया हुआ है। रविवार दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार कार खोखे में घुस गई। हादसे के समय दोनों भाई खोखे पर बैठे थे। हादसे में सचिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची हाईवे चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और घायल नितिन को उपचार के लिए मेडिकल भेजा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।