
दिल्ली धमाके के बाद सरूरपुर क्षेत्र में चला चेकिंग अभियान
संक्षेप: Meerut News - दिल्ली में धमाके के बाद सरूरपुर में पुलिस ने हाई अलर्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी अजय शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की। इस दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और 40 हजार नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया।
सरूरपुर। राजधानी दिल्ली में हुए धमाके के बाद प्रदेश भर में हाई अलर्ट पर है। इसी के तहत सरूरपुर पुलिस ने बुधवार को विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी अजय शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों व भूनी टोल प्लाजा, मेरठ-बागपत बार्डर हिन्डन नदी पर वाहनों की जांच की। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात, नंबर प्लेट और संदिग्ध वस्तुओं की बारीकी से तलाशी भी ली गई। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट और बिना हेलमेट चलने वालों को चेतावनी देते हुए सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। अवैध तमंचा व 40 हजार नकदी के साथ गिरफ्तार थाना सरूरपुर पुलिस ने मंगलवार देर शाम चेकिंग के दौरान भूनी टोल प्लाजा पर एक बिना नंबर की कार को रोककर उसकी तलाशी ली।

इसमें पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा, कारतूस और 40 हजार की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान आदित्य तोमर पुत्र धर्मेन्द्र कुमार निवासी रोहटा रोड मेरठ व मूल निवासी ग्राम परई मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। इस दौरान कार में मौजूद दूसरा युवक मोबाइल फोन पर बात करने के बहाने गन्ने के खेतों की ओर भाग निकलने में कामयाब रहा। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसको जेल भेज दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




