Meerut News: बारिश से स्कूलों की हालत बेकार, कक्षाओं तक पहुंचा गंदा पानी
Meerut News: गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश ने शिक्षा व्यवस्था के दावों को उजागर कर दिया है। कई स्कूलों में कक्षाओं के अंदर पानी भर गया और फाइलें भी भीग गईं। रेलवे रोड स्थित केके इंटर कॉलेज में सभी कक्षाओं में पानी पहुंच गया। बच्चों को दूसरी मंजिल पर बैठाना पड़ा। इस स्थिति के पीछे नाले की सफाई न होना बताया गया है।

Meerut News: गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश ने शिक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खोलकर रख दी है। देहात से लेकर शहर तक के कई स्कूलों की हालत बदहाल नजर आई। कई कक्षाओं के भीतर नालों का गंदा पानी भरा था। साथ ही स्कूल में अलमारियों में भी पानी घुस गया। जिसके कारण फाइलें भी भीग गईं। शुक्रवार सुबह जब स्कूल में स्टाफ पहुंचा तो उनके सामने संकट खड़ा हो गया। रेलवे रोड स्थित केके इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या डॉ. संतकुमार ने बताया कि सभी कक्षाओं में पानी पहुंच गया। नाले की सफाई नहीं होने के कारण यह स्थिति सामने आती है। स्कूल के पीछे खाली मैदान में साफ सफाई नहीं होने से बदबू व गंदगी का अंबार लगा।
ऐसे में बच्चों को स्कूल की दूसरी मंजिल के भवन में बिठाया जाएगा।इसके अलावा देहात क्षेत्र में सरधना स्थित परिषदीय विद्यालय में पानी भर गया। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय, ब्लाक संसाधन केंद्र में भी पानी भरा रहा। प्राथमिक विद्यालय कौल में भी पानी भरा हुआ मिला। मुबारकपुर की पाठशाला में जलभराव हो गया। इसके अलावा डीआईओएस कार्यालय में अंदर जाने वाले रास्तों में पानी भरा रहा। जीआईसी स्कूल के मैदान में भी पानी भरा रहा। बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी के अनुसार आज के अवकाश के संबंध में कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।


