Meerut News: तीन दिन की बारिश में उधड़ी हाईवे की सूरत, हंगामा किया

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: तीन दिन की बारिश ने मवाना क्षेत्र के मुख्य हाईवे और संपर्क मार्गों की बदहाल स्थिति को उजागर कर दिया है। पिंजरापोल गोशाला के सामने हाईवे पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोग जल्द ही मरम्मत की मांग कर रहे हैं।

तीन दिन की बारिश में उधड़ी हाईवे की सूरत, हंगामा किया

Meerut News: तीन दिन हुई बारिश ने मवाना क्षेत्र के प्रमुख हाईवे और संपर्क मार्गों की बदहाल स्थिति उजागर कर दी है। पिंजरापोल गोशाला के सामने मवाना-पौड़ी हाईवे को तीन दिन की बरसात के भरे पानी से गहरे गड्ढों में तब्दील कर दिया।

सड़क की खराब स्थिति

साथ ही मवाना से तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर को जोड़ने वाला मवाना-किठौर हाईवे पर बारिश के चलते दस फुट लम्बे व दो फुट गहरे गड्ढे बन गये है। इस मार्ग पर कई गांवों के ग्रामीणों ने कुछ समय तक हंगामा भी किया। हाईवे पर बने गड्ढों से चार पहिये हल्के व भारी वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। क्षेत्र के लोगों को इन दोनों हाईवे से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहां पर आने-जाने वाले लोगों ने जल्द गहरे गड्ढों को भरने की जोरदार मांग उठाई है।

स्थायी समाधान की मांग

मवाना तहसील क्षेत्र में तीन दिन भारी बरसात हुई। बरसात के बाद पिंजरापेाल गोशाला के सामने मेरठ पौड़ी हाईवे पर गहराई है, जहां पर बरसात का पानी एकत्रित हो जाता है। वहां से गुजरने वाले वाहन स्वामियों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग ने हाईवे पर इस स्थान को ऊंचा नहीं उठाया। यही कारण है कि बरसात का पानी भरते पर वाहन गुजरते है तो यहां पर गहरे गड्ढे हो जाते है। यह स्थिति एक नहीं कई सालों से होती रही है, मगर विभाग के जिम्मेदार अफसर ध्यान नहीं देते। स्थानीय लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं कराया गया।

कांवड़ यात्रा की चिंता

उधर, मवाना से किला परीक्षितगढ़ को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग भी पहली ही बारिश में जगह-जगह टूट गया है। सड़क पर करीब दो-दो फुट गहरे गड्ढे बनने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सठला गांव के प्रधान साजिद ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के साथ ही विभागीय अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया तो तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने के कारण हर वर्ष पहली ही बारिश में सड़क क्षतिग्रस्त हो जाती है। लोगों का कहना है कि यह मार्ग आगामी कांवड़ यात्रा का प्रमुख रास्ता है। समय रहते मरम्मत नहीं होने पर लाखों कांवड़ियों के साथ आम लोगों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ेगी तथा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहेगी। लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से तत्काल गड्ढों की मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित कराने की मांग की।

समस्या के प्रति जागरूकता

सठला के साजिद प्रधान ने मुख्यमंत्री को ऑनलाइन शिकायत की ओर विभाग को फ़ोन पे बता दिया है। तत्काल सज्ञान ले विभाग तहसील में धरना देने के लिए मजबूर ना करे। जिससे कोई सड़क पर हादसा ना हों। काम ना होने पर साजिद प्रधान के नेतृत्व में धरना देने की चेतावनी दी। यह मार्ग कावड़ यात्रा का भी प्रमुख मार्ग है और कुछ ही दिनों में कावड़ यात्रा शुरू होने वाली है। अगर समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो लाखों कावड़ियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा और दुर्घटना की संभावना बनी रहेगी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर साल इस सड़क का निर्माण होता है और हर साल पहली बारिश में ही इसकी पोल खुल जाती है।

क्षेत्रीय अभियंता की प्रतिक्रिया

लोक निर्माण विभाग के क्षेत्रीय अवर अभियंता मुकुल तेवतिया बताते है कि मवाना से बहसूमा हाईवे और मवाना से किठौर-किला मार्ग सठला तक बरसात में जहां भी गहरे गड्ढे हो गये हैं, उनको भरने के लिए जल्द प्रयास किये जायेंगे। बारिश बंद होने के बाद इन पर तत्काल बनाने की कार्रवाई की जायेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मवाना क्षेत्र में बारिश कितने दिन हुई?
मवाना तहसील क्षेत्र में तीन दिन भारी बरसात हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।