तेज बारिश में शहर से गांव तक बिजली हुई गुल, खंभा टूटा
Meerut News - भारी बारिश के कारण शहर और गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। कई स्थानों पर बिजली गुल होने से लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। देवलोक कॉलोनी में चार घंटे और खुशहाल नगर में पोल टूटने से घंटों...

भारी बारिश से शहर से गांव तक की बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा। कई जगह बिजली गुल होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। देवलोक कॉलोनी में चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। खुशहालनगर में बिजली का खंभा टूटने से विद्युत आपूर्ति घंटों प्रभावित रही। बाद में खंभा बदलकर आपूर्ति सामान्य की जा सकी। शुक्रवार सुबह हुई बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। कहीं दो घंटे तो कहीं चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। कई जगहों पर बारिश के कारण फाल्ट के कारण भी बिजली गुल हो गई। देवलोक कॉलोनी में चार घंटे तो पटेल नगर और घंटाघर में दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
बारिश थमने के बाद भी बिजली की आवाजाही बनी रही। घंटाघर के पटेल नगर में सुबह 8 बजे बिजली गुल हुई तो सुबह 11:25 पर आई। 12:30 बजे फिर बिजली चली गई। इसके बाद 2:30 बजे आई। रामलीला ग्राउंड बिजलीघर क्षेत्र के खुशहाल नगर में विद्युत पोल टूट गया। ऐसे में क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पोल को ठीक करा विद्युत आपूर्ति को सुचारू कराया गया। बारिश के कारण मरम्मत कार्य में अधिकारियों को भी समस्या का सामना करना पड़ा। देवलोक कालोनी में भी बिजली की आवाजाही बनी रही। दोपहर एक से 4:30 बजे तक बिजली नहीं रही। शास्त्रीनगर एल ब्लॉक, भगत सिंह पार्क में बारिश के दौरान बिजली के तार पेड़ों की शाखाओं पर आने से फाल्ट होना शुरू हो गए। इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। आरटीओ रोड पर भी बार-बार फाल्ट के कारण बिजली आती-जाती रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




