Meerut News: ब्रह्मपुरी में 48 घंटे से बिजली-पानी का संकट
Meerut News: ब्रह्मपुरी क्षेत्र में मूसलधार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। 48 घंटों से विद्युत आपूर्ति बाधित है और पानी की किल्लत बढ़ गई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद अरोड़ा ने क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों से वार्ता की और राहत के लिए पानी के टैंकरों की व्यवस्था की।

Meerut News: ब्रह्मपुरी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र में पिछले 48 घंटों से विद्युत आपूर्ति बाधित होने और पेयजल की भारी किल्लत के चलते स्थानीय निवासियों को भीषण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस संकट से परेशान होकर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक अपनी व्यथा लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद अरोड़ा के निवास पर पहुंचे। मंडल अध्यक्ष अरविंद अरोड़ा ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता की और विद्युत आपूर्ति बहाल करने व पानी की समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश दिए। इतना ही नहीं, जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो गई, तब तक लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से उन्होंने तुरंत प्रभाव से प्रभावित इलाकों में पानी के टैंकरों की व्यवस्था करवाई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


