Meerut News: मवाना में दो घंटे की तेज बारिश से जलभराव, जनजीवन प्रभावित
हिन्दुस्तान, मेरठ
Meerut News: मवाना में शनिवार सुबह 6:30 बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने दो घंटे तक तबाही मचाई। मेरठ-पौड़ी मार्ग पर दो फुट से अधिक पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों को समस्या का सामना करना पड़ा। नगर की गलियों में स्थिति और भी खराब रही, जिससे नागरिकों को तीन घंटे तक घर के बाहर निकलने में परेशानी हुई।
मवाना में दो घंटे की तेज बारिश से जलभराव, जनजीवन प्रभावित
Meerut News: मवाना। शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे शुरू हुई तेज बारिश करीब दो घंटे तक जारी रही। मूसलाधार बारिश से मेरठ-पौड़ी मार्ग पर दो फुट से अधिक पानी भर गया। जलभराव के कारण वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी हुई और वाहन बमुश्किल निकल सके। हाईवे से भी ज्यादा खराब स्थिति मवाना नगर की गलियों में रही। कई स्थानों पर जलभराव के कारण नागरिक करीब तीन घंटे तक अपने घरों से बाहर नहीं निकल सके। बारिश के बाद नगर की जल निकासी व्यवस्था की भी पोल खुल गई।

