Meerut News: बारिश से मुरलीपुर में तीन गिरे, तीन बच्चे मलबे में दबे

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: गुरुवार रात तेज बारिश के कारण मुरलीपुर गुलाब में तीन मकान गिर गए। एक मकान की दीवार के मलबे में दबकर तीन बच्चे घायल हो गए। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजे और आवास की मदद की मांग की। रेशमा के साथ उसकी छह वर्षीय बेटी बाहर सो रही थी, जब दीवार गिरी।

Meerut News: बारिश से मुरलीपुर में तीन गिरे, तीन बच्चे मलबे में दबे

Meerut News: गुरुवार रात तेज बारिश के कारण गांव मुरलीपुर गुलाब में तीन मकान गिर गए। एक मकान की दीवार के मलबे में दबकर तीन बच्चे घायल हो गए। पीड़ितों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा, आवास और राशन की मदद देने की मांग की है। मुरलीपुर निवासी रेशमा ने बताया कि देर रात रेशमा छोटी बेटी आयशा छह साल के साथ बाहर सो रही थी। तभी मकान के पीछे की दीवार गिर गई। जिसके मलबे में आयशा 15 वर्ष, अक्सा 13 वर्ष और शाकिब 11 वर्ष दब गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर तीनों बच्चों को निकाला। रेशमा बताया कि पति इमरान की तीन साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।

वह मजदूरी करके बच्चों को पाल रही है।इसके अलावा रेशमा के देवर गुफरान का कच्चा कमरा भी गिर गया। हादसे के समय वह बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रहा था। वहीं गांव के अमित के मकान की पीछे की दीवार गिर गई। अमित पत्नी ज्योति और तीन बच्चों के साथ घर में सो रहा था। दीवार पीछे खाली प्लाट में गिरी जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके अलावा सलीम, मुमताज, नियाज अली, शाहरुख और सुमित के घरों में भी पानी भर गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।