Meerut News: मेरठ रेलवे अंडरपास में डूबी कार, दो युवकों को बचाया
Meerut News: भारी बारिश के कारण चंदसारा रेलवे अंडरपास में जलभराव हो गया, जिससे दो युवक कार में फंस गए। ग्रामीणों और पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के चलते स्थानीय लोग प्रशासन से स्थायी जलनिकासी और सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं। वायरल वीडियो के अनुसार, पानी की गहराई लगभग 20 फीट थी।

Meerut News: भारी बारिश के बाद रेलवे अंडरपास में भरे पानी ने शुक्रवार सुबह दो युवकों की जान जोखिम में डाल दी। चंदसारा अंडरपास में हुए जलभराव में कार डूब गई, जिसमें दो युवक फंस गए। पुलिस और ग्रामीणों ने दोनों युवकों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में रस्सियों की मदद से कार को भी पानी से बाहर खींच लिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लोहियानगर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदसारा स्थित मेरठ-हापुड़ रेलवे लाइन के अंडरपास में लगातार बारिश के कारण जलभराव हो गया।
शुक्रवार सुबह परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर निवासी अभिषेक सिंह पुत्र राजेश कुमार, अपने साथी रवित राठी पुत्र सुनील राठी, निवासी शाहजहांपुर (गाजियाबाद) के साथ कार से जा रहे थे। अंडरपास में पानी की गहराई का सही अनुमान न लग पाने के कारण कार बीच रास्ते में बंद हो गई और धीरे-धीरे पानी में भरने लगा। जिसके बाद कार सवार दोनों युवकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। फफूंडा चौकी प्रभारी रामसमझ टीम के साथ पहुंचे और काफी प्रयास के बाद दोनों युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।लोगों के अनुसार अंडरपास में करीब 20 फीट तक पानी जमा था और समय रहते राहत कार्य शुरू नहीं होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने और अंडरपास पर चेतावनी संकेत एवं सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Vinay Sharmaशॉर्ट बायो :
विनय शर्मा बीते 16 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में वेस्ट यूपी में क्राइम बीट संभाल रहे हैं। वह मेरठ में क्राइम टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव :
विनय शर्मा प्रिंट मीडिया में प्रतिष्ठित नाम हैं और पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान की मेरठ यूनिट में बतौर चीफ क्राइम रिपोर्टर कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान में वर्ष 2016 से लगातार कार्यरत हैं और अपराध की बड़ी घटनाओं की कवरेज में मजबूत पकड़ रखते हैं।
कॅरियर का सफर :
विनय शर्मा ने अपना कॅरियर वर्ष 2010 में दैनिक जागरण से शुरू किया। यहीं से उन्होंने पत्रकारिता के बुनियादी सिद्धांतों को समझा। वर्ष 2016 में हिन्दुस्तान मीडिया से जुड़े और वेस्ट यूपी में काम शुरू किया। फिलहाल में वेस्ट यूपी में क्राइम संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
ग्रेजुएशन और मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद दैनिक जागरण में ज्वाइन किया। क्राइम की घटनाओं की कवरेज के साथ ही साफ्ट स्टोरी कवरेज भी कर रहे हैं।
विजन
अपराध और आतंकी घटनाओं की कवरेज में विनय शर्मा को गहरी समझ है। इन्होंने कई बड़े प्रकरण में एक्सक्लूसिव और ब्रेकिंग खबरें दी हैं। साथ ही कई बड़े मामलों में कवरेज भी दी है। विनय शर्मा का लक्ष्य है कि प्रमाणिक तथ्यों के आधार पर पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचाई जाए।
विशेषज्ञता
अपराध, एंटी करप्शन, ईओडब्ल्यू, सीआईडी, सीबीआई और एंटी टेररिस्ट स्क्वायड समेत जेल बीट कवरेज।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


