ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठकांवड़ मार्ग पर लगा भीषण जाम, घंटों रहे परेशान

कांवड़ मार्ग पर लगा भीषण जाम, घंटों रहे परेशान

कांवड़ मार्ग पर नानू और सरधना गंगनहर पुल पर लगने वाला जाम अब पुलिस के लिए भी मुसीबत का सबब बनने लगा है। अधिक्तर समय पुलिस को पुल पर रहकर जाम खुलवाने में गुजारना पड़ रहा है। शुक्रवार को नानू गंगनहर पुल...

कांवड़ मार्ग पर लगा भीषण जाम, घंटों रहे परेशान
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSat, 08 Feb 2020 01:41 AM
ऐप पर पढ़ें

कांवड़ मार्ग पर नानू और सरधना गंगनहर पुल पर लगने वाला जाम अब पुलिस के लिए भी मुसीबत का सबब बनने लगा है। अधिक्तर समय पुलिस को पुल पर रहकर जाम खुलवाने में गुजारना पड़ रहा है। शुक्रवार को नानू गंगनहर पुल पर भीषण जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंडा फटकारते हुए जाम खुलवाया।

शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जाम की शुरूआत हो गई। उसके बाद शाम तक जाम लगता ही चला गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस तुरंत वहां पहुंच गई। पुलिस ने एक ही साइड में तीन -तीन लाइनों में वाहन लेकर खड़े लोगों को जमकर हड़काया। इसके अलावा बहस पर उतरे वाहन चालकों पर डंडे भी बरसा दिए। पुलिस की कार्रवाई देख वाहन चालकों ने खुद ही व्यवस्था बनाई। जिसके बाद जाम खुलता चला गया। शाम को चार बजे भीषण जाम लग गया। करीब 6 बजे जाकर यह जाम खुल पाया। सरधना पुल पर भी दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। दिनभर राहगीरों को जाम के झाम से दो चार होना पड़ा। एसओ उपेंद्र कुमार मलिक पुलिस टीम के साथ नानू गंगनहर पुल पर मौजूद रहकर जाम खुलवा रहे थे। शाम में एसएसआई अमित कुमार जावला ने अपनी टीम के साथ नानू गंगनहर पुल पर जाकर यातायात की व्यवस्था संभाली। उन्होंने बड़े वाहनों को कांवड़ मार्ग पर जाने से रोका और बाइपास के लिए डायवर्ट किया। उनके इस प्रयास से रात में जाम नहीं लगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें