ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठगर्मी दिखाने लगी असर, जल्द 42 डिग्री पर पहुंचेगा पारा

गर्मी दिखाने लगी असर, जल्द 42 डिग्री पर पहुंचेगा पारा

आधा मई गुजरते ही तापमान में बढ़ोतरी का ट्रेंड शुरू हो गया है। शनिवार को मई में पहली बार दिन-रात का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज हुए। अगले 72 घंटे में दिन के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी...

गर्मी दिखाने लगी असर, जल्द 42 डिग्री पर पहुंचेगा पारा
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSun, 17 May 2020 02:16 AM
ऐप पर पढ़ें

आधा मई गुजरते ही तापमान में बढ़ोतरी का ट्रेंड शुरू हो गया है। शनिवार को मई में पहली बार दिन-रात का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज हुए। अगले 72 घंटे में दिन के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी और यह 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आने वाले दिनों में दिन-रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के साथ ही भीषण गर्मी की शुरुआत हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 38.6 एवं न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दिन-रात का तापमान सामान्य से एक-एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शुक्रवार के सापेक्ष दिन के तापमान में 0.2 और रात में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटे में अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा। वहीं, शनिवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 129 दर्ज हुआ जो शुक्रवार को 128 पर था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें