ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठआढ़ती से जुड़े लोगों की चैन तलाशने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

आढ़ती से जुड़े लोगों की चैन तलाशने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

कोरोना से गेंहू आढ़ती की मौत को लेकर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। आढ़ती के सम्पर्क में रहे लोगों के तालश करने का कार्य भी शुरू कर दिया है। बताया गया कि इस आढ़ती का गेहूं नगर की अधिक्तर चक्कियों पर...

आढ़ती से जुड़े लोगों की चैन तलाशने में जुटा स्वास्थ्य विभाग
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSat, 13 Jun 2020 01:32 AM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना से गेंहू आढ़ती की मौत को लेकर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। आढ़ती के सम्पर्क में रहे लोगों के तालश करने का कार्य भी शुरू कर दिया है। बताया गया कि इस आढ़ती का गेहूं नगर की अधिक्तर चक्कियों पर सप्लाई होता था। जिसके चलते उसके यहां चक्की वालों का आना जाना लगा रहता था। स्वास्थ्य विभाग ने मंडी सचिव से आढ़ती के सम्पर्क में रहे लोगों की डीटेल मांगी है। साथ ही नगर पालिका अधिकारियों से चक्की वालों की सूची देने के लिए कहा गया।

बतादें कि तारनी स्ट्रीट निवासी कोरोना से मरने वाला व्यक्ति मंढी का बड़ा आढ़ती था। गेहूं व चावल की उसकी ही सबसे बड़ी आढ़त थी। उक्त आढ़त से नगर व देहात की अधिक्तर चक्कियों पर गेहूं सप्लाई होता था। लॉकडाउन में भी उनकी आढ़ती पर गेहूं की खूब खरीफ फरोख्त हुई थी। आढ़ती के अचानक कोरोना पॉजिटिव होने व मौत होने के बाद लोगों में अफरातफरी मची हुई है। स्वास्थ्य विभाग के सामने आढ़ती से जुड़ी लोगों की चैन तलाशना बढ़ी चुनौती है। चैन तलाशने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मंडी सचिव व नगर पालिका की मदद ली है। सीएचसी प्रभारी डा. राजेश कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है कि आढ़ती के यहां से नगर व देहात क्षेत्र की चक्कियों पर गेहूं सप्लाई होता था। नगर पालिका से चक्की संचालकों की सूची मांगी गई है। उक्त चक्की वालों को क्वारंटाइन कर उनकी सैंपलिंग कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने मंडी सचिव से भी आढ़ती के सम्पर्क में रहने वाले लोगों की जानकारी मांगी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें