मेरठ: जीजीआईसी सैनी में छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी दी जानकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

मेरठ जीजीआईसी सैनी में भारतीय स्टेट बैंक और भारत विकास परिषद ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को नि:शुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए। मुख्य अतिथि मनोज आर्य ने छात्राओं को प्रेरित किया।

मेरठ: जीजीआईसी सैनी में छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी दी जानकारी

मेरठ जीजीआईसी सैनी में भारतीय स्टेट बैंक एवं भारत विकास परिषद अभिनव शाखा के तत्वाधान में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा छह से 12 तक की सभी छात्राओं को नि:शुल्क सेनेटरी पैड का वितरित किये गए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य मनोज आर्य ने दीप प्रज्वलन किया। भारत विकास परिषद अभिनव शाखा से मंजुला आर्य महिला संयोजिका, मंजू त्यागी कोषाध्यक्ष, डीके त्यागी संपर्क गतिविधि संयोजक,लोकेश मोहन शर्मा, प्रियंका सिंघल रही। विद्यालय की प्रधानाचार्य पिंकी चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया एवं आभार जताया। मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य मनोज आर्य ने छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा किए गए कार्यों को बताते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

साथ ही समाचार पत्रों को पढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में शिक्षिका एवं समाजसेवी प्रियंका सिंघल, प्रधानाचार्य पिंकी चौधरी, टीना भड़ाना, रश्मि अहलावत, सुनीता, रश्मि सिंह, शालू, अलका यादव रही।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।