क्रीड़ा महोत्सव का समापन, मुकुल और अंशिका बने चैंपियन

Mar 01, 2026 02:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

Meerut News - हस्तिनापुर के राजकीय महाविद्यालय में क्रीड़ा महोत्सव का समापन हुआ। 100 मीटर दौड़ में सागर मेहरा, विशाखा और 200 मीटर में वंश चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक और ऊंची कूद में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चैंपियन ट्रॉफी मुकुल कुमार और अंशिका को मिली। प्राचार्य ने विजेताओं को सम्मानित किया।

क्रीड़ा महोत्सव का समापन, मुकुल और अंशिका बने चैंपियन

हस्तिनापुर। राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को दो दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव का समापन हो गया। अंतिम दिन 100 मी दौड़ में छात्र वर्ग की सागर मेहरा प्रथम, भविष्य सागर द्वितीय और मुकुल तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में विशाखा प्रथम, प्रियांशी द्वितीय, जैंसी तृतीय रही। 200 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में वंश चौधरी प्रथम, रोहित कुमार द्वितीय और आदेश कुमार तृतीय रहा। छात्रा वर्ग की दौड़ में विशाखा ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय और विशाखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में वंश चौधरी प्रथम, अभिषेक यादव द्वितीय और आदेश कुमार तृतीय रहा।

भाला फेंक में सचिन प्रथम, अभिषेक यादव द्वितीय और रिंकू तृतीय रहे। छात्रा वर्ग की भाला फेंक में अंशिका प्रथम‚, सोनी द्वितीय, मानसी तृतीय रही। ऊंची कूद पुरुष प्रतियोगिता में मुकुल प्रथम‚, सचिन द्वितीय, अभिषेक तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में कुमकुम प्रथम‚, विदुषी द्वितीय, जैंसी तृतीय रही। सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र और छात्रा का सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के आधार पर छात्र मुकुल कुमार व अंशिका ने चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सभी विजेताओं को प्राचार्य प्रो. विनीता राठी, आयोजन सचिव प्रो. जितेंद्र बालियान, डॉ. संजीव कुमार, रेनू जैन, मोनू सिंह, विजयवीर, दिशांत कुमार, मनोज आर्य ने मेडल पहनाकर शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य प्रो विनीता राठी ने उत्साहवर्धन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।