ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठपूरे देश में सफाई कर्मचारियों का हो रहा उत्पीड़न: प्रभु दयाल

पूरे देश में सफाई कर्मचारियों का हो रहा उत्पीड़न: प्रभु दयाल

सरधना। संवाददाता अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के संगठन की ओर से रविवार को...

पूरे देश में सफाई कर्मचारियों का हो रहा उत्पीड़न: प्रभु दयाल
हिन्दुस्तान टीम,मेरठMon, 05 Oct 2020 03:04 AM
ऐप पर पढ़ें

सरधना। संवाददाता

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के संगठन की ओर से रविवार को हर्रा में वाल्मीकि धर्मशाला में सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रभु दयाल वाल्मीकि और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद कुमार मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज पूरे देश में सफाई कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। कहा कि उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ह संगठन प्रदेशभर में एक बड़ा आंदोलन छोड़ते हुए प्रदेश की सफाई व्यवस्था ठप करेंगे। सम्मेलन में हर्रा शाखा का गठन किया गया जिसमें राधेश्याम वाल्मीकि संरक्षक, शाखा अध्यक्ष शनि वाल्मीकि, कार्यवाह अध्यक्ष सोनू सूद, उपाध्यक्ष बालेंद्र, महमंत्री प्रदीप गौतम, मंत्री राजेश व आजाद, संगठन मंत्री सचिन, संजय, कोषाध्यक्ष राहुल, सलाहकार अपिन को बनाया गया। सभा में सुभाष चावरिया, महिपाल वाल्मीकि, दिनेश चौहान, अमित चौटाला, संतोष वाल्मीकि, दीपक निमेष, प्रेम, सतपाल, आनंद, राजबल, चेयरमैन पति गुलजार, कुंवर मोहम्मद अली रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें