ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठआधे शहर में जमकर बरसे बदरा, आधे में सूखा

आधे शहर में जमकर बरसे बदरा, आधे में सूखा

शुक्रवार को मेरठ में दोपहर बाद बदले मौसम के दो रंग दिखाई दिए। काले बादल आधे शहर में जमकर बरसे और आधे में सूखा रहा। कुछ हिस्सों में तेज बारिश से जलभराव भी हुआ। इससे लोगों को परेशानी हुई। बारिश से दिन...

आधे शहर में जमकर बरसे बदरा, आधे में सूखा
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSat, 29 Aug 2020 03:17 AM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार को मेरठ में दोपहर बाद बदले मौसम के दो रंग दिखाई दिए। काले बादल आधे शहर में जमकर बरसे और आधे में सूखा रहा। कुछ हिस्सों में तेज बारिश से जलभराव भी हुआ। इससे लोगों को परेशानी हुई। बारिश से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हुई और भीषण गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार मेरठ में सुबह 8.30 बजे तक 6.4 मिमी जबकि शाम 5.30 बजे तक सात मिमी बारिश हुई। यह बारिश शहर के कुछ ही हिस्सों तक सीमित रही। गुरुवार के सापेक्ष दिन के तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई जबकि रात का तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम जबकि रात का एक डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल बारिश की मात्रा में कमी आने के आसार हैं लेकिन 31 अगस्त को फिर से अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं, मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 58 रहा जो संतोषजनक श्रेणी में है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें