Meerut News: स्त्री सत्संग कीर्तन समागम में गूंजी गुरुवाणी
हिन्दुस्तान, मेरठ
Meerut News: गुरुद्वारा माता सीता सदर में गुरु ग्रंथ साहिब सम्पूर्णता दिवस पर पांच दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शुक्रवार को स्त्री सत्संग कीर्तन समागम आयोजित हुआ, जिसमें अमरजीत सिंह ने शुरूआत की। कुलजीत कौर और रविंद्र कौर सहित अन्य ने गुरबाणी शबदों का कीर्तन किया, जिससे संगत को आनंद मिला।

Meerut News: गुरुद्वारा माता सीता सदर में गुरु ग्रंथ साहिव सम्पूर्णता दिवस पर हो रहे पांच दिवसीय कार्यक्रमों में शुक्रवार को स्त्री सत्संग कीर्तन समागम आयोजित किया गया। शुभारंभ अमरजीत सिंह ने सोदर रहिरास साहिब का पाठ कर किया। कुलजीत कौर, रविंद्र कौर, स्त्री सत्संग सदर और गुरुद्वारा देवपुरी स्त्री सत्संग जत्थे ने गुरबाणी शबदों का कीर्तन कर संगत को निहाल किया। सरदार रणजीत सिंह जस्सल ने गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं का उल्लेख किया। नरेंद्रपाल सिंह, रजिंद्र सिंह थापर, जसपाल सिंह, करमनदीप सिंह, सुरजीत सिंह भाटिया, धीरज रावत, रविंद्र सिंह भिंडर आदि रहे।


