
शिक्षकों को गुरु श्रेष्ठ अवार्ड से नवाजा
Meerut News - मिशिका सोसाइटी और मेरा शहर मेरी पहल ने शिक्षक दिवस पर गुरु श्रेष्ठ अवॉर्ड-2025 का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. वीके सिंह थे। कई शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिनमें गार्गी गर्ल्स स्कूल...
मिशिका सोसाइटी एवं मेरा शहर मेरी पहल द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस पर गुरु श्रेष्ठ अवॉर्ड-2025 का आयोजन कलक्ट्रेट परिसर में किया। मुख्य अतिथि डॉ. वीके सिंह रहे। मेरा शहर मेरी पहल की 10वीं वर्षगांठ पर केक काटा गया l कार्यक्रम में डॉ. जेएस मलिक, अशोक गर्ग, संजय गोयल ग्लैक्सी, अमित कुमार, संस्थापक मिशिका एजुकेशल सोसायटी डॉ. अमित नागर, प्रतीश सिंह, संजय जुत्शी, डॉ. विभा नागर, धर्मेंद्र शर्मा, सोनाली गोयल, विनीता शर्मा, पीयूष गोयल, ऋषि शर्मा, ईश्वर चंद गंभीर रहे। सम्मान समारोह में वरिष्ठ इतिहासकार प्रोफेसर केडी शर्मा गुरु श्रेष्ठ डॉ. अब्दुल कलाम साइंटिस्ट अवॉर्ड 2025 प्रदान किया। गुरु श्रेष्ठ अवार्ड-2025 से गार्गी गर्ल्स स्कूल की शिक्षिका अमनदीप कोर, हिमानी तिवारी द एवेन्यू पब्लिक स्कूल, रविन्द्र यादव देवनागरी इंटर कॉलेज, डॉ. रीटा गुप्ता प्रधानाचार्या आर्मी पब्लिक स्कूल, अंजलि शर्मा प्रवक्ता-कॉर्डिनेटर गुरुतेग बहादुर पब्लिक स्कूल, रूपाली चौधरी प्रधानाचार्या वर्धमान एकेडमी, आशुतोष शर्मा बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल, पारुल शर्मा बेसिक शिक्षा, दीपा तोमर सेंट जेवियर वर्ल्ड स्कूल सरधना, नीना दुरेजा दीवान पब्लिक स्कूल, मेघा शर्मा खालसा कन्या इंटर कॉलेज, रेनू राजकीय कन्या इंटर कॉलेज किठौर, ज्योति सैनी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मेरठ, पंजाब सिंह मलिक असिस्टेंट प्रोफेसर मेरठ कॉलेज, मीनाक्षी सिंह भारतीय गर्ल्स इंटर कॉलेज, डॉ. सुनील मालिक प्रोफेसर एसवीपीयूएटी मोदीपुरम, संजय रस्तोगी क्रिकेट कोच, बलजीत कौर पुलिस मॉडर्न स्कूल पीएसी, हरमिंदर कौर दीवान पब्लिक स्कूल शास्त्रीनगर, डॉ. बोधिसत्व सील असिस्टेंट प्रोफेसर आईआईएमटी यूनिवर्सिटी को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में गैलेक्सी इंफोटेक का विशेष सहयोग रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




