घर से टहलने निकले किसान और उसके साथी पर फायरिंग
Meerut News - दौराला रेलवे फाटक के पास बुधवार रात दो कार सवार युवकों ने फायरिंग की। किसान अजय अहलावत और उसके साथी पर हमलावरों ने गोली चलाई, जिससे अजय घायल हो गया। पुलिस ने मामले में तहरीर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। यह घटना एक शादी समारोह के विवाद के चलते हुई।

दौराला रेलवे फाटक के पास बुधवार रात दो कार सवार युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग के दौरान घर से खाना खाकर अपने साथी के साथ टहलने के लिए निकला किसान हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। थाने पहुंचे किसान ने पुलिस को जानकारी देते हुए कार सवार पांच युवको को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने घायल किसान को दौराला सीएचसी पर भर्ती कराया। पुलिस कार सवार युवकों की तलाश में जुटी है। दौराला निवासी अजय अहलावत ने बताया कि वह बुधवार रात लगभग 11:50 बजे घर से खाना खाकर अपने साथी सुधीर के साथ रेलवे फाटक के पास टहलने गया था।
इसी दौरान वहां पहले से मौजूद दो कार सवार छह युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी। हमलावर हथियारों से लैस थे और उन्होंने करीब 15-20 राउंड फायरिंग की। फायरिंग के दौरान एक गोली उसके दाए हाथ में लग गई। घायल होने पर उसने और उसके साथ ने शोर मचाते हुए भागकर जान बचाई। फायरिंग कर कार सवार दौराला बाजार की ओर भाग निकले। लगातार फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों में दहशत फैल गई और वह अपने घरों में दुबक गए। घायल को साथ लेकर थाने पहुंचे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घायल अजय को सीएचसी दौराला में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सक ने घायव को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित घायल ने बताया कि हमलावरों से उसके और उसके साथी के बेटे के साथ कुछ दिन पूर्व शादी समारोह में विवाद हुआ था। जिसको लेकर हमलावर उसके और उसके साथी के बेटे की तलाश में घात लगाकर रेलवे फाटक पर कार लेकर खड़े थे। शादी के विवाद को लेकर ही हमलावरों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। रंजिश चली आ रही थी। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी कार सवार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


