एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी
Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
Meerut News - मवाना रोड स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट में छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर गेस्ट लेक्चर और इंटरैक्टिव वर्कशॉप आयोजित की गई। मुख्य वक्ता अमित गौड ने छात्रों को एआई के उद्योगों और कार्य विधियों पर प्रभाव के बारे में बताया। उन्होंने एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग पर भी जानकारी साझा की।

मवाना रोड स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट में छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विषय पर गेस्ट लेक्चर एवं इंटरैक्टिव वर्कशॉप का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता एआई स्ट्रैटेजिस्ट एवं बिजनेस लीडर अमित गौड रहे। उन्होंने छात्रों को बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस किस प्रकार तेजी से उद्योगों, नौकरियों और कार्य करने के तरीकों को बदल रहा है। उन्होंने पढ़ाई, रिसर्च और प्रोजेक्ट्स में एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग के बारे में भी जानकारी दी। संस्थान के चेयरमैन विजय राज काकरण, वाइस प्रिंसिपल राजेश चौधरी और अध्यापक अमितेश आर्या उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


