जीएसटी अफसर करेंगे व्यापारियों के साथ संवाद
Meerut News - राज्य कर विभाग के अफसर दस जून तक व्यापारियों-उद्यमियों के द्वार पहुंचेंगे। जीएसटी जागरूकता एवं पंजीकरण विस्तार पर फोकस रहेगा। व्यापारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता होगी। कार्यक्रम की तिथियां एवं स्थल निर्धारित कर दिए गए हैं।

राज्य कर विभाग के अफसर दस जून तक व्यापारियों-उद्यमियों, कारोबारियों के द्वार पहुंचेंगे। शहर के अलग-अलग इलाकों में प्रतिदिन व्यापारी संवाद कार्यक्रम के जरिए जीएसटी अफसर व्यापारियों की समस्याएं सुनेंगे एवं समाधान करेंगे। इस दौरान जीएसटी जागरूकता एवं पंजीकरण विस्तार पर फोकस रहेगा। अपर आयुक्त ग्रेड-1 एसजीटी हरीराम चौरसिया ने बताया कि यह विशेष अभियान केवल राजस्व संग्रह तक सीमित नहीं है, बल्कि जीएसटी करदाताओं को विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के साथ उनके समक्ष आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों का समाधान भी करना है। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता होगी। साथ ही जीएसटी जागरूकता एवं पंजीकरण विस्तार पर फोकस रहेगा。
कार्यक्रम की जानकारी
उपायुक्त प्रशासन राज्य कर जितेंद्र कुमार रमन ने बताया कि मेरठ जोन के तहत खंड़वार संबंधित बाजारों में कार्यक्रम की तिथियां एवं स्थल तय करने के साथ अधिकारियों को निर्देशत कर दिया। संबंधित बाजारों के व्यापारियों एवं व्यापार संघों के पदाधिकारियों को सूचना भेज दी गई है। आज खंदक बाजार, नवीन मंडी दिल्ली रोड, शास्त्रीनगर में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा।
कार्यक्रम की तिथियां
चार जून को होटल रॉयल रोहटा रोड, पांच जून को सरधना, छह जून को स्मिथ गंज बागपत रोड, आठ जून को समर गार्डन, नौ जून को सूरजकुंड, मवाना एवं लोहियानगर में, दस जून को सदर बाजार में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


