इल्म ही इंसान को कामयाबी की राह दिखाता है हबीबुल्लाह मदनी

Feb 15, 2026 01:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share Share
Follow Us on

Meerut News - सरधना के कालंद गांव के मदरसा इस्लामिया जामा मस्जिद में शनिवार को एक भव्य दीनी जलसे का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सैयद हबीबुल्लाह मदनी ने समाज में बुराइयों को खत्म करने के लिए दीन की सही समझ की आवश्यकता बताई। उलेमाओं ने तालीम के महत्व और नेक रास्ते पर चलने की नसीहत दी।

इल्म ही इंसान को कामयाबी की राह दिखाता है हबीबुल्लाह मदनी

सरधना। कालंद गांव स्थित मदरसा इस्लामिया जामा मस्जिद में शनिवार को एक भव्य दीनी जलसे का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। मुख्य अतिथि मौलाना अरशद मदनी के बेटे सैयद हबीबुल्लाह मदनी तशरीफ लाए। गांव के लोगों और मदरसा प्रबंधन ने उनका स्वागत किया। उलेमाओं ने कुरआन व हदीस की रोशनी में बयान किए और लोगों से दीन के रास्ते पर चलने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि सैयद हबीबुल्लाह मदनी ने कहा कि समाज में फैल रही बुराइयों को खत्म करने के लिए दीन की सही समझ जरूरी है। उन्होंने दहेज प्रथा की निंदा करते हुए कहा कि इस्लाम सादगी और आसानी का मजहब है, इसलिए निकाह को आसान बनाया जाए और फिजूलखर्ची से बचा जाए।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने बच्चों को दीनी और दुनियावी दोनों तरह की बेहतर तालीम दिलाएं, क्योंकि इल्म ही इंसान को कामयाबी और सही राह दिखाता है। उलेमाओं ने हदीस के हवाले से बताया कि इल्म हासिल करना हर मुसलमान पर फर्ज है और जो कौम तालीम से जुड़ती है वही तरक्की करती है। उन्होंने युवाओं को नशे, फिजूलखर्ची और गलत रास्तों से दूर रहने तथा नेक रास्ते पर चलने की नसीहत दी। कार्यक्रम के अंत में मुल्क व कौम की सलामती, आपसी भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआ कराई गई। आयोजकों ने सभी मेहमानों, उलेमाओं और ग्रामीणों का शुक्रिया अदा किया। जलसे में मदरसे के इमाम व खतीब मौलाना मोहम्मद अलीनवाज़, मौलाना शकील अहमद कासमी, मौलाना महताब कासमी, कारी नूर मोहम्मद, मुफ्ती अब्दुस्समद, मौलाना सालिम, कारी अब्दुस्समद सिकंदरपुरी सहित कई उलेमा-ए-किराम मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;