पांचवें बड़े मंगलवार को शहरभर में हुए धार्मिक आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - पांचवें बड़े मंगलवार पर शहर के मंदिरों में धार्मिक आयोजनों और भंडारों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री खाटू श्याम सालासर बालाजी साइन मंदिर में सुंदरकांड पाठ और भंडारा हुआ। वहीं, श्री वामन भगवान मंदिर में भी विशाल भंडारा आयोजित किया गया। कई प्रमुख लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

पांचवें बड़े मंगलवार को शहरभर में हुए धार्मिक आयोजन

पांचवें बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आयोजनों और भंडारों का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। हजारी की प्याऊ स्थित श्री खाटू श्याम सालासर बालाजी साइन मंदिर में सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन उदय सिंह और गरिमा सिंह द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में मंदिर समिति की संस्थापक शोभा त्यागी, अनिल गोयल, रतनलाल, पंडित मुकेश पांडे उपस्थित रहे। भक्तों ने सुंदरकांड पाठ में सहभागिता कर भगवान के जयकारे लगाए और प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, सदर गंज बाजार स्थित श्री वामन भगवान मंदिर में ओम सेवा समिति मेरठ के तत्वावधान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत समिति अध्यक्ष शिप्रा रस्तोगी ने किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, महामंत्री दलजीत सिंह, पवन मित्तल मौजूद रहे। सुधीर रस्तोगी, अंकित गुप्ता मनु, श्याम यादव, ओम रस्तोगी, संजय मदान, अमित सिंघल और संजय तायल का विशेष सहयोग रहा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।