ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठसरस्वती मंदिर सूरजकुंड से निकली भव्य कलश-यात्रा

सरस्वती मंदिर सूरजकुंड से निकली भव्य कलश-यात्रा

सूरजकुंड स्थित सरस्वती मंदिर से गुरुवार को भव्य कलश-यात्रा निकली। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए यात्रा निकाली। करीब 80 महिलाओं ने सुहागिनों के वस्त्र धारण कर सिर पर कलश व नारियल रख...

सरस्वती मंदिर सूरजकुंड से निकली भव्य कलश-यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,मेरठFri, 28 Feb 2020 01:29 AM
ऐप पर पढ़ें

सूरजकुंड स्थित सरस्वती मंदिर से गुरुवार को भव्य कलश-यात्रा निकली। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए यात्रा निकाली। करीब 80 महिलाओं ने सुहागिनों के वस्त्र धारण कर सिर पर कलश व नारियल रख मंगल गीत गाए। बैंड-बाजों की मधुर भक्ति धुनों पर थिरकते हुए श्रद्धालुओं ने कलश-यात्रा निकाली।

कलश-यात्रा सरस्वती मंदिर सूरजकुंड से शुरू होकर आर्य नगर, देवी नगर, गांधी नगर होती हुई वापस मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। सत्यानंद महाराज ने कलश-यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ का श्रीगणेश कर दिया। पार्षद अंशुल गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार से 6 मार्च तक रोजाना श्रीमद्भागवत कथा का वाचन मंदिर में होगा। बृजेश गुप्ता, पंकज शर्मा, अंशुल गुप्ता, अमित गुप्ता, सचिन गुप्ता, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

श्रीमद्भागवत कथा समापन पर खेली फूलों की होली

शास्त्रीनगर एल-ब्लॉक में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का गुरुवार को समापन हो गया। मथुरा से आए कथाव्यास जयदेव महाराज ने श्रीकृष्ण के विराट व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अंतिम दिन पूरी कथा का सार बताया। कथाव्यास ने कहा कि श्रीकृष्ण ने धरा को पापियों से मुक्त किया। वह हर युग में हमें अधर्म पर धर्म की जीत बताते हुए सत्य की राह दिखाते हैं।

श्रद्धालुओं ने पुष्प और रंगों की होली खेली। मुख्य यजमान जीतू नागपाल, ठाकुर सचिन तोमर रहे। आयोजक पंडित तरुण शर्मा, अर्पित सक्सेना, पवन सैनी, आयुष शर्मा, अभिनव गुप्ता ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर चिन्मय भारद्वाज, शिवम वर्मा, प्रदीप तोमर, कुषान अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, सचिन शर्मा आदि रहे।

लालकुर्ती में हुआ श्रीराम नाम का संकीर्तन

मेरठ। श्री रामनवमी के 41 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत दूसरे दिन लालकुर्ती में श्रीराम की अमृत धारा बही। विद्वान पंडित हरीश उन्नियाल ने भगवान श्रीराम का गुणगान किया। जय भोले भंडारी, बोलो जय आदि मधुर गीतों से संकीर्तन हुआ। नवीना छाबड़ा, मंजू साहा, सुभाष राजपूत, कमल कपूर ने भक्तिगीतों से अध्यात्म का संचार किया। ट्रस्ट के महामंत्री सुरेश छाबड़ा, मीडिया प्रभारी पंडित राजेंद्र शर्मा ने बताया कि पांडवनगर जे-ब्लॉक में शुक्रवार को जनजागरण होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें