समाज जितना संगठित रहेगा राष्ट्र उतना मजबूत होगा : चिन्मयानंद बापू
Meerut News - गांव डाहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि महाराज चिन्मयानंद बापू ने हिंदू समाज की एकता और सेवा भावना पर जोर दिया। दीपक ने संघ के कार्यों और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

सरूरपुर। गांव डाहर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। अध्यक्षता राजपाल ने की। मुख्य अतिथि महाराज चिन्मयानंद बापू और जिला प्रचारक दीपक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। महाराज चिन्मयानंद बापू ने कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और नए संकल्प लेने का अवसर है। कहा कि हिंदू समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, संस्कार और सेवा भावना में निहित है। समाज जितना संगठित रहेगा, राष्ट्र उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने युवाओं से अपने जीवन में संयम, संस्कार और सेवा को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
जिला प्रचारक दीपक ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले सौ वर्षों से समाज को जोड़ने, राष्ट्रभाव जागृत करने और सेवा कार्यों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचने का कार्य कर रहा है। उन्होंने हिंदू समाज से संगठित रहने, सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। संचालन संजय द्वारा किया गया। इस अवसर पर रोहित कुमार, मुकेश शास्त्री, शुभम, लोकेंद्र, विक्रम, सचिन, कानूमल जैन, राकेश, रघुवर दयाल आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


