एकादशी पर खाटू श्याम बाबा का गुणगान, भक्तों ने लगाई अर्जी

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

हजारी की प्याऊ स्थित खाटू श्याम बालाजी मंदिर में अपर एकादशी पर बाबा का अलौकिक शृंगार हुआ। श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों और भजन कीर्तन के साथ महा आरती में भाग लिया। भक्तों ने नारियल चढ़ाकर अपनी मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। मंदिर परिसर भक्ति और जयकारों से गूंज उठा।

एकादशी पर खाटू श्याम बाबा का गुणगान, भक्तों ने लगाई अर्जी

हजारी की प्याऊ स्थित खाटू श्याम बालाजी सालासर साई मंदिर में बुधवार को अपर एकादशी पर मंदिर में श्याम बाबा का अलौकिक शृंगार किया गया। मंदिर परिसर में ढोल नगाड़ों और भजन कीर्तन के साथ महा आरती आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। भक्तों ने अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए नारियल चढ़ाकर बाबा के दरबार में अर्जी लगाई। मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा और जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। भजन गायकों ने खाटू श्याम बाबा के भजनों का गुणगान किया। बाबा के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज गया। अनिल गोयल ने एकादशी व्रत और पूजन का महत्व बताया।₹

मौके पर शोभा त्यागी, मुकेश पांडे, अनिल शर्मा, अखिल गोयल, रतनलाल, प्रवेश कुमार, रवि कटारिया आदि का सहयोग रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।