Grand Art Integrated Teaching Competition Samriddhi-2025 Held at Devanagari Inter College शिक्षकों ने पढ़ाई को बनाया सरल, दिखाई कुशलता और कला, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsGrand Art Integrated Teaching Competition Samriddhi-2025 Held at Devanagari Inter College

शिक्षकों ने पढ़ाई को बनाया सरल, दिखाई कुशलता और कला

Meerut News - देवनागरी इंटर कॉलेज में समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत समृद्धि-2025 कला समेकित शिक्षण शास्त्र प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 50 स्कूलों के शिक्षकों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नारी सशक्तिकरण और भ्रष्टाचार...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSun, 14 Sep 2025 03:47 AM
share Share
Follow Us on
शिक्षकों ने पढ़ाई को बनाया सरल, दिखाई कुशलता और कला

देवनागरी इंटर कॉलेज में समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत समृद्धि-2025 कला समेकित शिक्षण शास्त्र प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। लगभग 50 स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भ्रष्टाचार और नारी सशक्तिकरण पर लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। शिक्षकों ने नृत्य में भी शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने किया। उन्होंने शिक्षकों को कला को शिक्षण से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा भूपेन्द्र सिंह ने शिक्षण में रचनात्मक प्रयोग की सराहना की। प्रधानाचार्य डॉ. सुशील सिंह ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण-पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

संचालन डॉ. जनक अरोड़ा, डॉ. युवराज सिंह ने किया। विभिन्न संस्कृतियों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। दृश्यकला में शिक्षकों ने पढ़ाने के तरीकों को रोचक अंदाज में चित्र, प्रोजेक्टर के माध्यम से समझाया। नृत्य में राजकीय हाईस्कूल गोविन्दपुर मेरठ से खुशबू, नाटक में डीडीवीके राजकीय कालेज इंटर कॉलेज माधवपुरम से सुशीला, संगीत में पंडित दीनदयाल उ.रा. माडल इंटर कॉलेज खरखौदा से इंदुबाला, दृश्य कला में राजकीय हाईस्कूल फखरपुर कबट्टा मेरठ से स्तुति शर्मा रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।