जब कोई ना संभाले श्याम संभालता है

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

नौचंदी मेले में पटेल मंडप में खाटू श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्याम बाबा का 851वां भव्य कीर्तन आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति रस का आनंद लिया। भजन गायिका शुभिता तिवारी सहित कई कलाकारों ने भजनों से माहौल भक्तिमय बना दिया। समिति ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करने की घोषणा की।

जब कोई ना संभाले श्याम संभालता है

नौचंदी मेला पटेल मंडप में सोमवार को खाटू श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में श्याम बाबा का 851वां भव्य कीर्तन किया गया। श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भक्ति रस का आनंद लिया। कीर्तन में श्याम बाबा का आकर्षक श्रृंगार कोलकाता के फूलों और दिल्ली में निर्मित माला से किया गया। कीर्तन का अनिल गोल्डी, विधायक अमित अग्रवाल, आलोक सिसोदिया, नरेंद्र राष्ट्रवादी ने श्याम बाबा की ज्योत प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। अनिल गोयल ने राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर की परंपरा के अनुरूप गुरु महाराज आलू सिंह के भजनों के माध्यम से बाबा का आह्वान किया। लो आ गया खाटू वाला और जलती रहे खाटू वाले ज्योति तेरी जलती रहे भजनों का गुणगान कर भाव विभोर कर दिया।

भजन गायिका शुभिता तिवारी ने तो कहूं बजाए ढोल बाबा मेरा है भजन सुना कर माहौल भक्तिमय बना दिया। अक्षित वशिष्ठ, मयंक शर्मा, ऐश्वर्या वर्मा, कार्तिक शर्मा, भोला निराला तथा नीरज सांवरिया ने भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।भजन जब कोई ना संभाले श्याम संभालता है, हारा हूं बाबा मुझे तुझ पे भरोसा है, मेला नौचंदी जाऊंगी सखी री और मेरा श्याम दीवाना हो गया नौचंदी के मेले में जैसे भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक सराबोर रहे। समिति की ओर से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने की घोषणा की गई। इस दौरान नासिर सैफी, रतनलाल, उमेश वर्मा, दीपक कुमार, श्याम कोहली, अनिल शर्मा, सुमित, शिवकुमार वर्मा, शैलेंद्र, नवीन गुप्ता, रोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।