डीएम ने बैंकों से तीन दिन में मांगा सीएसआर फंड का ब्योरा

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share

Meerut News - मंगलवार को विकास भवन सभागार में बैंकों की डीसीसी/डीएलआरसी/डीएलएससी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकार की प्राथमिकता वाली ऋण योजनाओं की समीक्षा की गई। डीएम डा. वीके सिंह ने सीएसआर फंड का ब्योरा उपलब्ध न कराने पर नाराजगी जताई और निर्देश दिए कि सभी बैंक तीन दिनों के भीतर जानकारी दें।

डीएम ने बैंकों से तीन दिन में मांगा सीएसआर फंड का ब्योरा

मंगलवार को विकास भवन सभागार में बैंकों की डीसीसी/डीएलआरसी/डीएलएससी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सरकार की प्राथमिकता वाली ऋण योजनाओं और बैंकों के कामकाज की सघन समीक्षा की गई। ​बैठक में सरकारी बैंकों द्वारा पिछले तीन वित्तीय वर्षों का सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) फंड का विवरण उपलब्ध न कराए जाने पर डीएम डा. वीके सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने लीड बैंक मैनेजर को कड़े निर्देश दिए कि सभी बैंक अगले तीन दिनों के भीतर पिछले तीन वित्तीय वर्षों में खर्च किए सीएसआर फंड का ब्योरा और चालू वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं。

सीएसआर फंड की अनुपालन चेतावनी

चेतावनी दी कि यदि इन तीन दिनों में आदेश का अनुपालन नहीं किया गया, तो संबंधित बैंकों के विरुद्ध उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Voice of UP

युवा उद्यमी योजना पर विशेष जोर

​बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा करते हुए डीएम ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि ​बैंकों के साथ लंबित ऋण प्रकरणों की प्रत्येक सप्ताह समीक्षा की जाए। ​लंबित एवं अस्वीकृत आवेदनों की सूक्ष्मता से जांच हो और छोटी-छोटी कमियों को सुधार कर उन्हें निस्तारित किया जाए। ​प्रत्येक बैंक को उद्यमी योजना के तहत प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। मौके पर सीडीओ नूपुर गोयल, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) कुंवर विरेंद्र मौर्य, उपायुक्त उद्योग अमरेश पांडे, लीड बैंक मैनेजर सहित विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

सामान्य प्रश्न

बैठक में किस बात की समीक्षा की गई?
बैठक में सरकार की प्राथमिकता वाली ऋण योजनाओं और बैंकों के कामकाज की सघन समीक्षा की गई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।