ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मेरठव्यापारियों को सुरक्षा देने में सरकार विफल : सुधीर कांत शर्मा

व्यापारियों को सुरक्षा देने में सरकार विफल : सुधीर कांत शर्मा

संयुक्त व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव सुधीर कांत शर्मा ने कहा कि सूबे में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ी जा रही है। व्यापारी दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर है। अफसर व्यापारियों का उत्पीड़न...

व्यापारियों को सुरक्षा देने में सरकार विफल : सुधीर कांत शर्मा
हिन्दुस्तान टीम,मेरठSun, 13 Aug 2017 08:39 PM
ऐप पर पढ़ें

संयुक्त व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव सुधीर कांत शर्मा ने कहा कि सूबे में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ी जा रही है। व्यापारी दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर है। अफसर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे है। सरकार व्यापारियों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याएं शासन और प्रशासन हल करें, अन्यथा संगठन प्रदेश स्तर पर आंदोलन चलाएगा। यह बातें उन्होंने रविवार को संगठन के जिमखाना मैदान के सामने अपार चैंबर में हुए मंडलीय सम्मेलन में कहीं। सम्मेलन में शहर विधायक रफीक अंसारी ने बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई। कहा कि प्रदेश सरकार विफल हो रही है। अपराध और अपराधियों पर अंकुश नहीं लग रहा। व्यापारी, गरीब सब परेशान है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को वह विधानसभा में उठाएंगे और सड़क पर भी जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे। संगठन के मंडलाध्यक्ष रजत त्यागी और प्रदेश महासचिव चिन्यम भारद्वाज ने कहा कि पश्चिमी यूपी से सूबे के सरकारी खजाने में सर्वाधिक राजस्व व्यापारी टैक्स के रूप में देता है। जिससे प्रदेश का विकास और अफसरों को वेतन मिलता है। जबकि पश्चिमी यूपी में बिजनेस के सबसे बड़े सेंटर मेरठ की शासन और प्रशासन उपेक्षा कर रहा है। सुविधाएं नहीं दी रही। उत्पीड़न बढ़ रहा है। सम्मलेन में व्यापारियों ने सरकार द्वारा व्यापारी सुरक्षा सेल के गठन के कदम का स्वागत किया, लेकिन कहा कि इसमें अफसरों के साथ ही व्यापारियों को भी शामिल किया जाए। बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई और कहा कि दहशत जहां व्यापारी दूसरे राज्यों में पलायन को मजबूर है। सम्मेलन में मेरठ से एयरपोर्ट छीनकर जेवर को दे देने पर आक्रोश जताया और कहा कि मेरठ में सरकार हवाई अड्डे की स्थापना करें। व्यापारियों को सुरक्षा दें। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक पंडित जयनारायण शर्मा ने और संचालन जिलाध्यक्ष पंकज खटीक ने किया। बैठक को एसपी मिश्रा, चिन्मय भारद्वाज, बृजभूषण मित्तल, मंडल प्रभारी हाजी दिलशाद शौकत,विनीत बालियान, प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ शिल्पी पटेल, संजय प्रधान, राजेंद्र बैचौला, संदीप चौधरी, हाजी अशफाक, जयपाल राठौर, लक्की राजपूत आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में जिलाध्यक्ष पंकज खटीक ने संगठन का विस्तार करते हुए शहर के व्यापारी अंकित गौतम को जिला महामंत्री और शहर प्रभारी मनोनीत किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें