Meerut News: 46 राजकीय स्कूलों की बालिकाएं सीखेंगी मार्शल आर्ट, मांगे ट्रेनर

By Parul
हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: मेरठ के 46 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में बालिकाओं को तीन माह तक आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित ट्रेनर्स बालिकाओं को मार्शल आर्ट सिखाएंगे। डीआईओएस जगदीश प्रसाद ने बताया कि योग्य प्रशिक्षकों का चयन किया जाएगा, विशेषकर उन विद्यालयों के लिए जहां महिला शिक्षिकाएं नहीं हैं।

Meerut News: 46 राजकीय स्कूलों की बालिकाएं सीखेंगी मार्शल आर्ट, मांगे ट्रेनर

Meerut News: माध्यमिक राजकीय स्कूलों में अब बालिकाएं मार्शल आर्ट सीखेंगे। जल्द ही प्रशिक्षित ट्रेनर्स उनको आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे। इसमें रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के अन्तर्गत मेरठ के 46 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को तीन माह तक आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है। डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि इसके लिए मार्शल आर्ट प्रशिक्षित ट्रेनर्स (ब्लैक बेल्ट योग्यताधारी) का चयन किया जाना है। आवेदन प्रारूप जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय मेरठ या निकटवर्ती राजकीय हाईस्कूल-इंटर कॉलेज मेरठ से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। प्रशिक्षित ट्रेनर्स के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई है। प्रशिक्षक द्वारा अपना आवेदन निर्धारित तिथि तक पंजीकृत डाक से या व्यक्तिगत रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक, कार्यालय, जीआईसी कैंपस में जमा किया जा सकता है।

उक्त प्रशिक्षण प्रत्येक राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में तीन माह के लिए निर्धारित है। प्रशिक्षण के लिए ऐसे प्रशिक्षकों का चयन किया जाएगा जिसके पास मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट योग्यता प्रमाण-पत्र हो। जिन राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में महिला शिक्षिका कार्यरत नहीं है उनमें महिला प्रशिक्षक को भेजा जाएगा।

Parul

लेखक के बारे में

Parul

शॉर्ट बॉयो:
पारुल पिछले लगभग 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान समाचार पत्र जो (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) का हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, के मेरठ संस्करण में कार्यरत हैं। वह विशेष रूप से ज्योतिष, ग्रह चाल, महिला संगठन, महिला समिति और क्लब गतिविधियों से संबंधित समाचारों पर कार्य करती हैं। अपने लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने पाठकों की रुचि और सामाजिक विषयों की गहरी समझ विकसित की है।

परिचय एवं अनुभव
पारुल भारतीय मीडिया जगत में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में जानी जाती हैं। वर्ष 2010 से वह लगातार ज्योतिष और ग्रह चाल से जुड़े विषयों पर काम कर रही हैं। ग्रहों की चाल में बदलाव, ग्रह योग, सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण जैसे विषयों पर उनकी कई महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी लेखन शैली सरल, तथ्यपरक और पाठकों की जिज्ञासा को ध्यान में रखकर तैयार की जाती है।

करियर का सफर
पारुल ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत वर्ष 2008 में डीएलए न्यूजपेपर से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद वर्ष 2011-2012 तक वह अमर उजाला समाचार पत्र से जुड़ी रहीं और यहां विभिन्न सामाजिक, प्राइमरी शिक्षा, महिला संगठन, महिला कॉलेज एवं ज्योतिष विषयों पर कार्य किया। वर्ष 2013 में उन्होंने हिन्दुस्तान समाचार पत्र से अपनी नई पारी शुरू की। यहां उन्हें ज्योतिष, ग्रह चाल और सामाजिक विषयों पर गहराई से कार्य करने का अवसर मिला और तब से वह लगातार इसी विषय क्षेत्र को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
पारुल ने वाणिज्य स्नातक (बीकॉम) की शिक्षा प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री (पीजी डिग्री) प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त उन्होंने समाजशास्त्र में परास्नातक (एमए) भी किया है। यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें भाषा, समाज और पत्रकारिता के विषयों को बेहतर ढंग से समझने में सहायता करती है।

विशेषज्ञता और दृष्टिकोण
ज्योतिष शास्त्र और ग्रहों की चाल से जुड़े विषयों पर पारुल की विशेष पकड़ है। उन्होंने सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण और महत्वपूर्ण ग्रह योग से संबंधित कई विश्लेषणात्मक समाचार प्रकाशित किए हैं। उनका मानना है कि पत्रकारिता की मूल शक्ति तथ्यपरकता, विश्वसनीयता और सटीक सूचना और वह भी सरल भाषा में निहित होती है।

लक्ष्य
पारुल का लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है ताकि वे समाज और समसामयिक विषयों को बेहतर ढंग से समझ सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।